Datia: 'पार्टी का फैसला...', टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा का आया पहला बयान, नाराज समर्थकों से की ये खास अपील

मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इस बीच, टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Narottam Mishra
Narottam Mishra | Image: ANI

Narottam Mishra: भाजपा नेता और राज्य के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पार्टी से आगामी विधानसभा उपचुनाव का टिकट न मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही पार्टी आलाकमान के फैसले से नाराज समर्थकों से भी अपील करते हुए कहा कि पार्टी के मंच पर विचार सही तरीके से रखे जाते हैं। इस तरह से विरोध जताना सही नहीं है।

दरअसल, मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। पार्टी आलाकमान ने इस सीट से कद्दावर नेता नोरत्तम मिश्रा का पत्ता साफ कर दिया और उनकी जगह आशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

ये पार्टी का निर्णय, ऐसी हरकतें न करें- नरोत्तम मिश्रा

नरोत्तम मिश्रा ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, 'यह पार्टी का निर्णय है। मैं सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं, खासकर सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं को पेट्रोल या केरोसिन डालते हुए वीडियो देखने के बाद कि वे ऐसी हरकतें न करें। पार्टी के फोरम पर अपने तरीके से अपनी बात कही जाती है। इस तरह से व्यक्त नहीं की जाती है।'

टिकट नहीं मिलने पर भड़के समर्थक

गौरतलब है कि उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी के नाम के ऐलान के बाद ही बवाल शुरू हो गया। नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने से नाराज उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए। उन्होंने ग्वालियर-झांसी हाईवे पर टायर जलाकर लंबा चक्का जाम कर दिया। इस दौरान हाईवे के दोनों तरफ गाड़ियों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।

Advertisement

इतना ही नहीं, यह विरोध प्रदर्शन देखते ही देखते हिंसक हो गया। पुलिस पर भारी पथराव हुआ जिसमें दतिया के एसपी मयूर खंडेलवाल और एडिशनल एसपी समेत 6 से ज्यादा पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस टीम पर जमकर किया पथराव

दतिया के एसपी मयूर खंडेलवाल ने बताया कि कल शाम 6 बजे लगभग 3,000 प्रदर्शनकारी एकत्रित हुए। भीड़ ने न सिर्फ जबरन बाजार बंद कराए, बल्कि नेशनल हाईवे पर भी चक्का जाम कर दिया। इस कारण करीब 15 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। प्रशासन के समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने एक नहीं सुनी और सुबह करीब 4 बजे पुलिस टीम पर भी पथराव किया।

Advertisement

एसपी ने आगे बताया कि माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, जिससे भीड़ और ज्यादा भड़क उठी। भीड़ ने पथराव पहले से भी ज्यादा तेज कर दिया। इस हमले में खुद एसपी, एडिशनल एसपी और 6  से ज्यादा जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पुलिस ने दोबारा आंसू गैस के गोले बरसाए और बल प्रयोग किया। कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया गया, जबकि अन्य को सरेंडर करने की कड़ी चेतावनी दी गई।

पुरी जिला कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा

इसके अलावा भाजपा आलाकमान के फैसले से नाराज जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह समेत जिले कीर पूरी कार्यकारिणी ने भी अपने पद से सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। मतदान से पहले यह संगठन के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

30 जुलाई को होना है मतदान 

बता दें कि दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होना है। इसके नतीजे 3 अगस्त को घोषित किए जाएंगे। वहीं नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 13 जुलाई है।

यह भी पढ़ें: 'आज भी बहुत संभालकर रखा है...', 25 साल पहले न्यूजीलैंड में PM मोदी को मिले थे ये 3 खास तोहफे, मंच पर दिखाई झलक

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड