'आज भी बहुत संभालकर रखा है...', 25 साल पहले न्यूजीलैंड में PM मोदी को मिले थे ये 3 खास तोहफे, मंच पर दिखाई झलक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए 25-30 साल पुराना किस्सा साझा किया। उन्होंने मंच से तोहफे की झलक दिखाते हुए कहा कि इसे आज भी उन्होंने वैसे ही संभालकर रखा है, जैसे वे प्रवासी भारतीयों के प्यार को संभालकर रखते हैं।

PM Modi in New Zealand
न्यूजीलैंड में पीएम मोदी | Image: X

PM Modi in New Zealand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं। ऑकलैंड में उन्होंने भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज 40 साल के बाद कोई भारतीय पीएम न्यूजीलैंड की धरती पर आया है। ये मेरा सौभाग्य है कि मैं आपके लिए 140 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं लेकर आया हूं।

पीएम मोदी ने ताजा की पुरानी यादें

प्रधानमंत्री ने इस दौरान अपने न्यूजीलैंड की यात्रा की पुरानी यादों को ताजा किया। उन्होंने कहा कि पीएम के तौर पर भले ही मेरा पहला न्यूजीलैंड दौरा है, लेकिन 25-30 साल पहले जब मैं किसी सरकार में हिस्सा नहीं था, सार्वजनिक जीवन में मुझे कोई नहीं जानता था। तब भी मुझे न्यूजीलैंड आने का मौका मिला था। उस समय मुझे किसी ने गिफ्ट में 3 चीजें गिफ्ट में दी थी, जो मैं वापस अपने साथ भारत लेकर गया। मफलर, कैप और दस्ताने।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान वो मफलर भी दिखाया। उन्होंने कहा कि ये मफलर जो आप देख रहे हैं, वो 25-30 साल पहले न्यूजीलैंड के एक साथी ने दिया था। इतने साल में मैंने कई बार इसका इस्तेमाल किया। आज भी बहुत संभालकर रखा है। जैसे आपके प्यार को संभालकर रखता हूं।

भारत और न्यूजीलैंड के संबंधों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा दोनों देशों के रिश्ते में यादें भी हैं, दोस्ती भी है, वैल्यू भी हैं और एक कमिटमेंट भी है।  इस रिश्ते को न्यूजीलैंड की एक सुंदर सी परंपरा अच्छे से डिफाइन करती है। यहां सदियों से एक शब्द लोगों को जोड़ता आया है- Waka। 'वाका' सिर्फ एक नाव का नाम नहीं है, यह हमारी साझा यात्रा का प्रतीक है। आज, भारत-न्यूज़ीलैंड की यही 'वाका' एक नई यात्रा पर निकलने के लिए तैयार है। हमारे सामने अपार अवसर हैं और हवा भी हमारे अनुकूल है।

Advertisement

‘न्यूजीलैंड की सड़कों में भी भारतीय शहरों को सम्मान’

उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड वो जगह है, जहां की सड़कों में भी भारतीय शहरों को सम्मान दिया गया है। कहीं खंडाला है, कहीं बॉम्बे हिल्स है, कहीं कोरोमंडल है, कलकत्ता स्ट्रीट है, दिल्ली क्रिसेंट है, अमृतसर स्ट्रीट है... ऐसे कितने ही नाम हैं, जहां रहते-रहते आप भी पूरे के पूरे कीवी हो गए हैं। न्यूजीलैंड के लीडर से जब भी मैं मिला हूं वो आप सभी की प्रशंसा करते हैं। प्रशंसा आपकी होती है और सिर मेरा ऊंचा होता है।

जब चंद्रयान लैंड किया, खुशी से नाच रहा था न्यूजीलैंड- PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड का फ्यूचर आपस में जुड़ा हुआ है। इसका एक उदाहरण स्पेस सेक्टर भी है। भारत का चंद्रयान जब मून के साउथ पोल पर लैंड किया, उस दिन पूरा न्यूजीलैंड खुशी से नाच रहा था, और उस दिन हम सबको गर्व हुआ। अब आपको मैं गर्व की एक और बात बताता हूं कि इस सक्सेस में न्यूजीलैंड की टेक्नोलॉजी का भी योगदान रहा है। न्यूजीलैंड की स्पेस कंपनी ने कई अवसरों पर मिलकर काम किया। हम इस सहयोग को और आगे ले जाने के लिए काम कर रहे हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि आज का भारत, दुनिया को विकास का नया मॉडल भी दे रहा है। आज भारत में यूपीआई के माध्यम से हर महीने अरबों के डिजिटल ट्रांजैक्शन हो रहे हैं। ड्रोन टेक्नोलाजी और स्पेस इकोनॉमी में भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है। वैश्विक चुनौतियों के बीच आज भारत जिस तेजी से विकास कर रहा है... वो अभूतपूर्व है। भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। भारत, दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन प्रोड्यूसर है। भारत मोबाइल डेटा कंजप्शन में दुनिया के अग्रणी देशों में है। आज भारत, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्यूफेक्चरर है।

यह भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड में 'रोडमैप टू 2030' पर लगी मुहर, रक्षा-व्यापार समेत कई बड़े समझौते; PM मोदी बोले- भारत ग्लोबल ग्रोथ का लॉन्च पैड

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड