'तेरी मौत तय है, 3 दिन में मर्डर हो जाएगा...', MP के कैबिनेट मंत्री को मिली खुलेआम धमकी, आरोपी मुकेश चढ़ा पुलिस के हत्थे

कैबिनेट मंत्री विजय शाह को धमकी देने वाला आरोपी मुकेश दरबार उन्हीं की विधानसभा का रहने वाला है। वो इसके पहले भी विजय शाह के खिलाफ अनाप-शनाप बातें लिखता रहा है।

Follow : Google News Icon  

Cabinet Minister Vijay Shah: मध्यप्रदेश सरकार में जनजातिय कार्य विभाग के मंत्री और हरसूद से विधायक डॉ. विजय शाह को सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है। फेसबुक पोस्ट के जरिए मुकेश दरबार नाम के यूजर ने उन्हें 3 दिन में जान से मारने की खुली धमकी दी है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन ने मंत्री विजय शाह की भी सुरक्षा बढ़ा दी है।

कैबिनेट मंत्री विजय शाह को धमकी देने वाला आरोपी मुकेश दरबार उन्हीं की विधानसभा का रहने वाला है। उसकी पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। हरसूद थाना पुलिस ने मंत्री विजय शाह के समर्थक कमल खंडेलवाल की शिकायत पर मुकेश दरबार के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

पहले से दर्ज हैं 7 केस

आरोपी मुकेश दरबार राजूर गांव का रहने वाला है। पुलिस टीम ने रात में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। खंडवा SP मनोज कुमार राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से 7 मामले दर्ज हैं। इसके पहले भी मंत्री विजय शाह के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनाप-शनाप बातें लिखता रहा है। खुलेआम धमकी मिलने के बाद हरसूद विधायक विजय शाह के समर्थकों में भारी गुस्सा है। फिलहाल पुलिस आरोपी मुकेश से पूछताछ कर रही है।

'भड़क गई तो समझ लेना...'

धमकी मिलने के बाद मंत्री विजय शाह ने कहा है कि वो कोई बकरी का बच्चा नहीं है कि कोई भी उसे मार दे। मैं जनता की सेवा करते हुए मरूंगा और अगर ये जनता भड़क गई तो समझ लेना, उस धमकी देने वाले का क्या हाल होगा।

Advertisement

खंडवा SP मनोज कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया कि हरसूद थाना पुलिस ने आरोपी मुकेश दरबार के खिलाफ गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। वही आरोपी मुकेश को एमपी से लगे राजस्थान बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पुराने रिकॉर्ड भी देखे जा रहे है। 

ये भी पढ़ें: 'सिपाही, ठुमका लगाओ नहीं तो सस्पेंड…' नशे में तेज प्रताप ने क्या कर डाला, BJP बोली- सत्ता गए लेकिन राजकुमार की अकड़... VIDEO
 

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड