MP: शादी का खाना खाते ही बीमार पड़े 70 से ज्यादा लोग, भेजा गया अस्पताल...; करीब 1000 लोगों ने खाई थी दावत

MP News: सीहोर के इछावर में एक शादी का खाना खाने से 70 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं। फूड पॉइजनिंग की शिकायत के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कई लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत भी हुई। जानें इसके बाद क्या हुआ? पढ़ें खबर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sehore Food Poisoning
शादी का खाना खाने से फूड पॉइजनिंग | Image: Republic

Sehore Food Poisoning: मध्य प्रदेश में इछावर के बावड़ियां नौआबाद (बबड़िया) में एक शादी समारोह चल रहा था। जहां शादी में बना खाना खाने से अचानक कई लोगों को फूड पॉइजनिंग की वजह से पेट दर्द होने लगा। देखते ही देखते कई लोगों को उल्टी और दस्त भी होने लगे। बतादें इस शादी में 1000 से भी ज्यादा लोगों ने भोजन किया था। खाने खाने के कुछ देर बाद ही लोगों की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। जिसके बाद करीब 70 लोगों को आस-पास के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया।

इछावर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 से ज्यादा मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। जिससे उन्हें थोड़ी राहत मिली, इके बाद उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं, गंभीर हालत वाले करीब 15 मरीजों को इछावर अस्पताल में भर्ती रखा गया। इसके अवाला 2 मरीदों  का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सिविल अस्पताल इछावर के डॉक्टर अर्जुन सिंह ने बताया कि सभी मरीजों की हालत अब स्थिर है और उनका इलाज जारी है।

शादी का भोजन खाने के बाद लोग बीमार

शादी समारोह में 1000 से ज्यादा लोगों ने भोजन किया था, जिसके बाद लोगों को फूड पॉइजनिंग हुई, इसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ भी गांव पहुंचा। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि संदिग्ध भोजन से बचें और बीमार पड़ने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

भोजन के सैंपल की जांच रिपोर्ट में होगा खुलासा

फिलहाल प्रशासन और पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। शादी में परोसे गए भोजन के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारणों का पता चल सकेगा। यह घटना गांव देहात में शादी समारोहों में बने खान-पान की सफाई और गुणवत्ता पर बड़े सवाल उठा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी लगातार मामले की निगरानी कर रही है। वहीं, स्थानीय लोग इस घटना से काफी चिंतित हैं।  

Advertisement

यह भी पढ़ें: Weather: दिल्ली-NCR में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी, पढ़ें वेदर रिपोर्ट

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड