Weather: दिल्ली-NCR में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी, जानें आपके राज्य में कब तक रहेगा बारिश वाला मौसम? पढ़ें वेदर रिपोर्ट

IMD ने जानकारी दी है कि, दिल्ली-NCR में आज बादल छाए रहेंगे और गरज-बिजली के साथ 20-30 किमी हवाएं चलेगी, जिसके बाद बारिश शुरू होगी। पश्चिमी विक्षोभ से कुछ दिनों तक और गर्मी से राहत रहेगी। पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi NCR weather forecast
मौसम | Image: ANI

Weather Report Today: दिल्ली-NCR में मौसम फिर एक बार बदल जाएगा। सुबह खिली धूप के बाद एकदम मौसम बदल जाएगा और बिजली चमकेगी, साथ ही 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रह सकता है। कल (25 मार्च) बुधवार को तेज धूप ने गर्मी का एहसास करवाया, क्योंकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था।

IMD ने दी बारिश की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दो पश्चिमी विक्षोभों का हवाला देते हुए चेतावनी जारी की है। 27 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट बारिश-बर्फबारी, गरज-बिजली और तेज हवाएं चलने की आशंका है। 28 से 31 मार्च के बीच भी यही सिलसिला जारी रहने वाला है।  

उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी 31 मार्च तक कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। दिल्ली-NCR में भी यही सिस्टम सक्रिय है। IMD ने जानकारी दी है कि, इस मार्च में असामान्य बारिश हो रही है। आमतौर पर मानसून से पहले सिर्फ छिटपुट बौछारें होती हैं, लेकिन इस बार कई बार बारिश हुई। कारण है पश्चिमी विक्षोभ की सीरीज जो सामान्य से कम ऊंचाई पर आ रही है।

Advertisement

मार्च के अंत तक तापमान में गिरावट

एक और विक्षोभ मध्य पाकिस्तान और उत्तर-पश्चिम राजस्थान-हरियाणा के पास चक्रवाती हवाएं बना रहा है। इसी वजह से गुरुवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी, तेज हवाएं और हल्की बारिश संभव है। महीने के अंत तक तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है।  

पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में पूरे हफ्ते गरज-बिजली के साथ छिटपुट से लेकर भारी बारिश की संभावना। वहीं, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल-आसाम-मेघालय में 27-29 मार्च और नॉर्थ ईस्ट के बाकी राज्यों में 28 मार्च को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। तटीय महाराष्ट्र और केरल में 25-27 मार्च तक गर्म और नम मौसम रहेगा। दक्षिण भारत में भी कहीं-कहीं गरज-बिजली और तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

Advertisement

दिल्ली का AQI कितना?

आज सुबह दिल्ली में AQI 183 के साथ ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया है, 28 मार्च तक भी यही स्थिति बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग की सलाह है कि बाहर निकलते समय सावधानी बरतें। खासकर धूल भरी आंधी और गरज-बिजली के दौरान घर के अंदर रहें। अगले कुछ दिनों में तापमान गिरेगा जिससे गर्मी से अभी भी राहत रहेगी।

यह भी पढ़ें: कौन थीं एक्ट्रेस हर्षिल कालिया? दर्दनाक हादसे में हुई मौत, अब CCTV फुटे

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड