MP Police Bharti 2025: MP पुलिस ने 7500 पदों पर निकाली वेकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन और कब होगी परीक्षा
MP Police Bharti 2025 : मध्य प्रदेश पुलिस ने 7500 पदों पर वेकेंसी निकाली है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह अच्छा मौका है।
- भारत
- 2 min read

MP Police Constable Recruitment 2025 : मध्य प्रदेश पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए मोहन यादव सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने राज्य में पुलिस विभाग में भर्ती प्रक्रिया 2025 शुरू की है। यह भर्ती अभियान पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
MP पुलिस में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के पास ये सुनहरा मौका है। मध्य प्रदेश पुलिस में 7500 आरक्षक पदों पर सीधी भर्ती होगी। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू होकर 29 सितंबर तक चलेगी। मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत पुलिस कांस्टेबल के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी।
- ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर, 2025 से शुरू
- ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि: 29 सितंबर 2025
- ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि: 30 सितंबर, 2025
- परीक्षा तिथि और समय: 30 अक्तूबर, 2025 से शुरू
पात्रता और शैक्षिक योग्यता
- शैक्षिक योग्यता: आवेदक को न्यूनतम 10वीं पास होना आवश्यक है।
- आयु सीमा: सामान्य वर्ग के लिए 18 से 33 साल
- आरक्षित वर्ग के लिए: 18 से 40 साल (वर्ग के अनुसार छूट के साथ)
शारीरिक मानक
- पुरुष: ऊंचाई 168 सेमी, छाती 81-86 सेमी (फुलाव के साथ)
- महिला: ऊंचाई 158 सेमी
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती होने के लिए ऑनलाइन पोर्टल www.esb.mp.gov.in के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 250 रुपये है। आवेदन के साथ फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है।
Advertisement
परीक्षा पैटर्न और समय
7500 आरक्षक पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा 30 अक्तूबर, 2025 को सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक आयोजित होगी और मुख्य परीक्षा 12 नवंबर, 2025 को सुबह 12:30 से 1:30 बजे तक होगी। रिपोर्टिंग समय सुबह 11:30 बजे रहेगा।