मप्र: पेड़ से टकराने के बाद कार में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत, चार घायल

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में एक पेड़ से टकराने के बाद कार में आग लग जाने से 24 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
One person died, four injured as car caught fire after hitting a tree
One person died, four injured as car caught fire after hitting a tree | Image: AI

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में एक पेड़ से टकराने के बाद कार में आग लग जाने से 24 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार तड़के करीब चार बजे मुरमाडी के पास हुई।

थाना प्रभारी चंद्र जीत यादव ने कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ के दुर्ग से पांच युवक बालाघाट जिले के कटंगी में एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। घर लौटते समय शुक्रवार तड़के उनकी कार एक पेड़ से टकरा गई और उसमें आग लग गई। कार में सवार चार लोग वाहन से निकलने में सफल रहे।’’

उन्होंने बताया कि सुबह की सैर कर रहे लोगों के एक समूह ने जली हुई कार देखी और रामपायली पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद पुलिस का एक दल घटनास्थल पर पहुंचा और उसने वाहन से एक व्यक्ति का जला हुआ शव निकाला। निरीक्षक ने बताया कि शव के पूरी तरह जल जाने के कारण रामपायली में उसका पोस्टमार्टम नहीं हो सका और उसे जबलपुर भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें बेहतर उपचार के लिए महाराष्ट्र के गोंदिया के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान राकेश के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि सत्यप्रकाश लक्ष्मण पटले (27) और कृष्णा साहू (18) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और दो अन्य घायलों की पहचान श्लोक जोशी (29) एवं विक्रम खांडे (19) के रूप में की गई है। उनका जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: दिल्ली दंगों में पुलिस पर पिस्तौल तानने वाले शाहरुख पठान को मिली जमानत

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड