MP: स्‍टेशन पर जज साहब कर रहे थे इंतजार, ट्रेन के वॉशरूम में पत्नी की हो गई मौत, मोबाइल ट्रेस कर पुलिस ने बरामद किया शव

ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी उषा चौहान मृत पाई गईं। पुलिस ने शुरूआती जांच में साइलेंट हार्ट अटैक की आशंका जताई है। जज अपनी पत्नी का प्लेटफॉर्म पर इंतजार करता रहा, लेकिन पत्नी नीचे नहीं उतरी, इसके बाद ट्रेन चलनी शुरू हो गई। पत्नी से वॉशरूम जाने की बात कही थी, दोनों को नहीं पता था कि वो उनकी आखिरी बातचीत है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Judge wife train death
चलती ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत | Image: @irctc / Representative

MP News: मध्य प्रदेश के रतलाम में राजस्थान के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश राजकुमार चौहान की पत्नी उषा चौहान की ट्रेन के वॉशरूम  में मौत हो गई। शुरुआती जांच में मौत का कारण साइलेंट हार्ट अटैक बताया जा रहा है, जिसमें अचानक अटैक आता है और कोई चेतावनी भी नहीं मिलती। घटना कांचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस में हुई। न्यायाधीश राजकुमार चौहान और उनकी पत्नी उषा चौहान जोधपुर से निंबाहेड़ा जा रहे थे। दोनों अलग-अलग कोच में सफर कर रहे थे। न्यायाधीश पिछले 15 महीनों से निंबाहेड़ा में तैनात थे।

जज प्लेटफॉर्म पर पत्नी का इंतजार करता रहा

यात्रा के दौरान उषा चौहान ने पति को फोन कर बताया था कि वो वॉशरूम जा रही हैं। दोनों को नहीं पता था कि ये उनकी आखिरी बातचीत है। निंबाहेड़ा स्टेशन पहुंचने पर राजकुमार चौहान प्लेटफॉर्म पर उतरे और पत्नी का इंतजार करने लगे। काफी देर बाद भी जब पत्नी ट्रेन से नहीं उतरी थो। वो कोच में देखने गए, वहां उन्होंने यात्रियों और रेलवे स्टाफ से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। चिंतित होकर उन्होंने ग्रामीण रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सूचना दी। तब तक ट्रेन आगे बढ़ चुकी थी।

लोकेशन से पता चला फोन ट्रेन में ही है  

रेलवे पुलिस को राजकुमार ने जानकाोरी दी और पत्नी का तालाशी शुरू की। इसके बाद पुलिस ने पत्नी की फोन की लोकेशन से पता किया कि फोन अभी भी ट्रेन में ही है। जिसके बाद अगले स्टेशनों को अलर्ट किया गया और ट्रेन को मंदसौर के बाद मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में जावरा स्टेशन पर रोका गया। जीआरपी और रेलवे कर्मचारियों ने कोच में जाकर ढूंढा लेकिन ट्रेन में फोन नहीं था, इसके बाद फोन की लोकेशन ट्रेन के वॉशरूम में दिखाई दी, इसके बाद ट्रेन के वॉशरूम का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। 

आखिरकार दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो उषा चौहान नीचे पड़ी मिलीं। उन्हें तुरंत जावरा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मौत का कारण साइलेंट हार्ट अटैक था। शव का पोस्टमॉर्टम कर परिवार को सौंप दिया गया। वहीं घटना की आगे की जांच की जा रही है। साइलेंट हार्ट अटैक अक्सर जानलेवा साबित होता है, इसको लेकर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है, क्योंकि इसमें पहले कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखाई देते, ये हार्ट अटैक अचानक आता है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: जानिए कौन हैं नए LG तरनजीत सिंह संधू? JNU से पढ़ाई, US में रहे राजदूत

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड