JNU से की पढ़ाई, अमेरिका में रहे राजदूत और अब चलाएंगे दिल्ली, जानिए कौन हैं नए LG तरनजीत सिंह संधू

दिल्ली के नए उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू इस वक्त चर्चा में बने हुए हैं, क्योंकि वो पूर्व अमेरिका राजदूत के तौर पर भी काम कर चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उनका अंतरराष्ट्रीय अनुभव दिल्ली में बड़े बदलाव लेकर आएगा। जानें तरनजीत सिंह संधू कौन हैं, उन्होंने कहां से पढ़ाई की और बीजेपी से कैसे जुड़े। जेएनयू से लेकर अमेरिका तक का उनका सफर...

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Taranjit Singh Sandhu Delhi LG
अमेरिका में डंका बजाने वाले तरनजीत सिंह संधू अब संभालेंगे दिल्ली | Image: @gupta_rekha/ AP

Delhi Lieutenant Governor Appointment: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आदेश पर देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपाल और उपराज्यपाल की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इसमें सबसे अहम बदलाव दिल्ली का है। पूर्व भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उपराज्यपाल (LG) बनाया गया है। वहीं, मौजूदा LG विनय कुमार सक्सेना को अब लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है। यह फैसला राष्ट्रपति भवन की अधिसूचना से आया। तरनजीत सिंह संधू का अंतरराष्ट्रीय अनुभव सबसे खास माना जा रहा है, जो उन्हें दिल्ली की कमान संभालने में मदद करेगा। 

JNU और सेंट स्टीफंस से पढ़ाई

तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज और जेएनयू से शिक्षा प्राप्त की है। तरनजीत सिंह संधू एक अनुभवी डिप्लोमैट हैं। वे 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी रहे हैं। फरवरी 2020 से जनवरी 2024 तक वे अमेरिका में भारत के राजदूत थे। इस दौरान भारत-अमेरिका संबंधों को काफी मजबूत किया। ट्रंप की भारत यात्रा सफल बनाने में संधू की बड़ी भूमिका रही। इससे पहले वे वाशिंगटन में दो बार तैनात रहे 2013 से 2017 तक डिप्टी चीफ ऑफ मिशन और पहले भी महत्वपूर्ण पदों पर रहे।

तरणजीत का अंतरराष्ट्रीय अनुभव दिल्ली में आएगा काम

संधू ने संयुक्त राष्ट्र में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया और श्रीलंका में हाई कमिश्नर रहे। उनका अंतरराष्ट्रीय अनुभव दिल्ली जैसे बड़े शहर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। रिटायरमेंट के बाद संधू ने 2024 में बीजेपी जॉइन की। उन्होंने अमृतसर से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। अब वे दिल्ली के राज निवास संभालेंगे। संधू का कूटनीतिक बैकग्राउंड और प्रशासनिक समझ दिल्ली के कामकाज में मदद करेगी।  

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने किया उपराज्यपाल का स्वागत

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नए उपराज्यपाल का स्वागत किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘दिल्ली के नवनियुक्त माननीय उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए आपको बहुत-बहुत बधाई। आपके सुदीर्घ कूटनीतिक अनुभव का लाभ दिल्ली की जनता को मिलेगा, इसका हमें पूर्ण विश्वास है। राजधानी की प्रगति और जनकल्याण के कार्यों में आपके मार्गदर्शन में हम निरंतर आगे बढ़ेंगे। आपके यशस्वी कार्यकाल के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।’

Advertisement

यह भी पढ़ें: कई राज्यों में बदले राज्यपाल, विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख की जिम्मेदारी

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड