MP: जबलपुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक पुल से नीचे खाई में गिरी और मच गई चीख पुकार, भीषण सड़क हादसे में 4 की मौत, 2 घायल

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर के दूल्हा देव मंदिर से दर्शन कर लौट रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी चरगवां इलाके में सोमती नहर के पुल से नीचे गिर गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Scorpio suddenly fell from the bridge
पुल से गिरी स्कॉर्पियो | Image: Republic

Narsinghpur accident: मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर के दूल्हा देव मंदिर से दर्शन कर लौट रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी चरगवां इलाके में सोमती नहर के पुल से नीचे गिर गई। दर्दनाक हादसे में गाड़ी में सवार 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अवाला बाकि लोग बच गए, लेकिन हादसे में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि स्कॉर्पियो में सवार एक बकरा सुरक्षित बच गया। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि, स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी और पुल के पास चालक का नियंत्रण खो गया, जिससे गाड़ी सीधे नीचे नहर के किनारे जा गिरी। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है।

पुल से गिरी स्कॉर्पियो

दरअसल, भीषण हादसा चरगंवा थाना इलाके का है जहां सोमती नहर क पुल से तेज रफ्तार स्कोर्पियो नीचे जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कोर्पियो गोटेगांव से जबलपुर की ओर जा रही थी और काफी तेज रफ्तार में थी। पुल पर जैसे ही स्कोर्पियो पहुंची तो ज्यादा स्पीड होने के कारण ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और रैलिंग को तोड़ते हुए स्कोर्पियो सीधे नीचे जा गिरी।

मृतकों के नाम

हादसे में स्कोर्पियों में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान किशन पटेल पिता गुलजारी लाल पटेल उम्र 35 साल, महेंद्र पटेल पिता तीरथ पटेल उम्र 35 साल, सागर पटेल पिता राजेश पटेल उम्र 17 साल, राजेंद्र पटेल पिता नारायण पटेल उम्र 36 साल सभी निवासी चौकीताल के तौर पर हुई है। जो दो लोग घायल हैं उनके नाम जितेंद्र पटेल पिता नारायण प्रसाद पटेल, मनोज पटेल पिता गोविंद पटेल उम्र 37 साल हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें : UP: पति की उठ रही थी अर्थी, तभी पत्‍नी ने कुछ देखा और घुमा दिया फोन; फिर

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड