Honor Killing: मुरैना में चाचा के साले से प्रेम करने पर युवती को मिली खौफनाक सजा, घरवालों ने ही 3 गोलियां दाग कर दी हत्या, दादा गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के मुरैना में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां प्रेम प्रसंग के चलते परिजनों ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी।

Follow : Google News Icon  

Honor Killing in Morena: मध्य प्रदेश के मुरैना के बागचीनी थाना क्षेत्र के बदरपुरा गांव में 19 वर्षीय युवती मलिश्का की ऑनर किलिंग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शुरुआती जांच में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई, लेकिन सच्चाई सामने आते ही परिजनों का खौफनाक चेहरा उजागर हो गया।

घटना 17 मई की रात करीब 9 बजे की है, जब मलिश्का को तीन गोलियां मार दी गईं। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पहले परिजनों ने पुलिस को बताया कि यह हमला जमीन विवाद के चलते विरोधियों ने किया है। लेकिन जब पुलिस ने हर एंगल से गहराई से जांच की, तो सच्चाई सामने आ गई।

प्रेम प्रसंग के चलते परिजनों ने बेटी को उतारा मौत के घाट

पुलिस को जांच में पता चला कि मृतक लड़की का अपने चाचा के साले से प्रेम संबंध था, जिससे परिवार नाराज था। इसी वजह से जब वह अपनी मां के घर से लौट रही थी, तभी परिजनों ने रास्ते में घेरकर गोली मार दी। इस हत्या की साजिश रचने में मृतक लड़की के बाबा सिरनाम सिंह भी अहम भूमिका सामने आई है, जिन्होंने पूरी कहानी को झूठी कहानी बनाकर अपने बयान दिया थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

Advertisement

पुलिस हत्याकांड से जुड़े लोगों की तलाश में जुटी

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि परिवार के कितने लोग इस साजिश में शामिल थे और किस युवक से मलिश्का का प्रेम संबंध था, जिससे इस हत्याकांड की बाकी कड़ियां भी जोड़कर पूरे सच को सामने लाया जा सके।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 25 दिन, 234 कॉल और 8 जून को मोबाइल ऑफ...कौन है संजय वर्मा जिससे सोनम करती रोजाना बात; राजा रघुवंशी मर्डर में नया ट्विस्‍ट

Published By :
Deepak Gupta
पब्लिश्ड