MP के दमोह में 'रक्तचरित्र' चरित्र पर शक के चलते पति ने पत्नी-3 मासूमों को कुल्हाड़ी से काट डाला, गिरफ्तार
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश से एक सनसनीखेज वारदात सामने आया है, जहां हैवान बना पति ने पत्नी समेत 3 मासूमों को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
- भारत
- 2 min read

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के दमोह से एक बेहद ही सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है, जहां चरित्र शंका में पति ने कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी और 3 बच्चों की हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि मध्य प्रदेश के दमोह ज़िले में पारिवारिक झगड़े के दौरान एक 40 साल के व्यक्ति ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर दी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ की जा रही है। वहीं, मृतकों की पहचान आरोपी की पत्नी खेमा पटेल (37), उसकी सात वर्षीय बेटी और चार और एक वर्षीय दो बेटों के रूप में हुई है।
सोये थे तभी कुल्हाड़ी से कर दी हत्या
पुलिस ने बताया आरोपी द्वारका पटेल ने पारिवारिक विवाद और कुछ पुराने तनाव के चलते यह घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि उसने सुबह करीब 4-5 बजे सोते समय उन पर कुल्हाड़ी से हमला किया। विवाद की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
मामला चरित्र संदेह को लेकर
पुलिस का कहना है कि संकेत मिल रहे हैं कि मामला चरित्र को लेकर संदेह से जुड़ा है, लेकिन इसकी विस्तृत जांच की जाएगी। आरोपी से इस संबंध में और पूछताछ की जाएगी। दमोह जिले में पारिवारिक तनाव के कारण चार लोगों की हत्या होना एक भयावह घटना है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
Advertisement
हिरासत में आरोपी, पूछताछ जारी
पुलिस ने बताया सुबह करीब 6-6:30 बजे मैग्रोन पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कबीरपुरा गांव से एक फॉरेंसिक साइंस लैब (एफआरवी) के जरिए सूचना मिली कि एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी गई है। पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और सागर से फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया।
घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि मृतकों में से तीन भाई-बहन थे, जिनमें एक सात वर्षीय लड़की, एक चार वर्षीय लड़का और एक एक वर्षीय बच्चा शामिल थे। उनकी मां खेमा पटेल भी मृत पाई गईं। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है पूछताछ कर रही है।