"गिरता रुपया और फर्जी रोजगार आंकड़े": अखिलेश का अर्थव्यवस्था-महंगाई को लेकर BJP पर बड़ा हमला
Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आर्थिक मोर्चे पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा 'रोजगार के झूठे आंकड़े पेश कर रही है और भारतीय रुपया लगातार गिर रहा है।
- भारत
- 2 min read

Akhilesh Yadav: शनिवार को समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आर्थिक मोर्चे पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार पर तीखा हमला किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता को गुमराह करने के लिए "रोजगार के झूठे आंकड़े" पेश कर रही है, जबकि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया लगातार गिर रहा है और बेतहाशा महंगाई आम लोगों की कमर तोड़ रही है। अखिलेश ने इस बीच करेंसी की कीमत को लेकर BJP के पुराने बयानों पर भी तंज कसा और देश में आजीविका के बिगड़ते संकट की ओर इशारा किया।
गिरते रुपये पर अखिलेश ने BJP पर साधा निशाना
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और SP प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा '"जो लोग कभी सवाल उठाते थे कि डॉलर किस ओर जा रहा है, उन्हें अब पीछे मुड़कर देखना चाहिए कि आज डॉलर के मुकाबले रुपया किस स्थिति में है।"
बेरोजगारी का संकट दिन-ब-दिन बदतर-अखिलेश
आगे उन्होंने कहा 'महंगाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और बेरोजगारी का संकट दिन-ब-दिन गहराता जा रहा है। असली समाधान देने के बजाय, यह सरकार नौकरी देने के नाम पर झूठे आंकड़े और गलत जानकारी फैला रही है। ईंधन की कीमतें बहुत ज्यादा है, और फिर भी, आम आदमी को कोई राहत दिए बिना पेट्रोल में इथेनॉल मिलाया जा रहा है।'
Advertisement
दूसरी पार्टियों के खिलाफ नेगेटिव कंटेंट फैलाया जा रहा
आर्थिक मोर्चे से इतर अखिलेश ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा 'पिछले 10 सालों में, दूसरी पार्टियों के खिलाफ नेगेटिव कंटेंट फैलाने पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। कंटेंट क्रिएटर्स से संपर्क किया जा रहा है। दुनिया में कहीं भी किसी सरकार ने इतने बड़े पैमाने पर पैसा खर्च नहीं किया है, जितना BJP दूसरों के खिलाफ नेगेटिव कैंपेन चलाने के लिए कर रही है। वे ऐसा डर की वजह से कर रहे हैं।'