अपडेटेड 24 June 2025 at 13:50 IST

MP: इंदौर में 'महाभारत' जैसी घटना, जुए में हारा पति तो दोस्तों को सौंप दी पत्नी, पीड़िता ने सुनाई दर्दभरी कहानी

महाभारत की याद दिलाने वाला एक शर्मनाक मामला इंदौर से सामने आया है, जहां एक पति ने जुए में हुए कर्ज को चुकाने के लिए अपनी ही पत्नी की अस्मत को दांव पर लगा दिया।

Follow : Google News Icon  
Delhi Horror: Minor Girl Brutally Murdered In Alleged Sexual Assault In Dayalpur Area
पत्नी को कर्ज चुकाने के लिए परोसा | Image: Pixabay

MP News: महाभारत की याद दिलाने वाला एक शर्मनाक मामला इंदौर से सामने आया है, जहां एक पति ने जुए में हुए कर्ज को चुकाने के लिए अपनी ही पत्नी की अस्मत को दांव पर लगा दिया। पत्नी को दोस्त के साथ भेजा, होटल ले गया और जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाया गया। अब पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति और उसके दोस्त के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

ये कोई धारावाहिक नहीं, बल्कि हकीकत है। 2016 में महिला की शादी हुई थी, पति की जुए की लत ने महिला का जीवन नर्क बना दिया। आठ लाख के कर्ज में डूबे पति ने पहले तो पत्नी के गहने गिरवी रखे, फिर शुरू हुआ जघन्य सौदा। पीड़िता के मुताबिक, पति ने अपने दिल्ली निवासी दोस्त अभिमन्यु से कर्ज चुकाने के बदले पत्नी को संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। मना करने पर धमकाया और जबरन दिल्ली ले जाकर दोस्त के घर छोड़ दिया। उसने कहा- मैंने तुझे 50 हजार में खरीदा है और फिर जबरदस्ती की।' ये सब एक बार नहीं, दो बार हुआ। तीसरी बार जब महिला ने दिल्ली जाने से मना किया, तो पति ने उसी दोस्त को इंदौर बुला लिया।

महिला ने जुटाई हिम्मत, रिश्तेदारों को बताया 

इस बार पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और रिश्तेदारों को सच्चाई बता दी। 22 मई को इंदौर के एक होटल में जबरदस्ती ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन समय रहते मदद मिलने पर महिला बच गई। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पति फरार है और उसके दोस्त की तलाश जारी है। इंदौर में महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने जीरो पर केस दर्ज कर कानवन थाना को केस ट्रांसफर कर दिया है।

आरोपियों की तलाश जारी

धार ASP गीतेश कुमार गर्ग ने बताया महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई जिसकी शिकायत इंदौर में दर्ज हुई जीरो पर कायमी होकर धार के कानवन थाने पहुंची जंहा धारा 498A, 366, 376 और 377 के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द आरोपी गिरफ्तार होंगे एक टीम महिला के बयान के लिए निकल गई दूसरी टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पति जैसे रिश्ते का ऐसा घिनौना चेहरा शायद ही पहले किसी ने देखा होगा, अब सवाल ये है कि क्या कानून इस पाप का हिसाब पूरा करेगा? क्या पीड़िता को मिलेगा इंसाफ? फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें : Israel-Iran War: ट्रंप ने सीजफायर का किया ऐलान, ईरान ने नकारा

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 24 June 2025 at 12:04 IST