MP: इलाज के नाम पर ब्रेन वॉश... डॉक्टर खालिद की शर्मनाक करतूत, हिंदू लड़की पर बनाया इस्लाम कबूल करने का दबाव

एमपी के जबलपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक होमियोपैथी डॉक्टर पर आरोप है कि वह नाबालिग पर इलाज की आड़ में धर्म परिवर्तन करा रहा था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

रिपोर्ट- सत्यविजय सिंह

MP News: मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक होमियोपैथी डॉक्टर पर आरोप है कि वह नाबालिग पर इलाज की आड़ में धर्म परिवर्तन करा रहा था। परिजनों की शिकायत पर उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, नाबालिग के परिजनों ने आरोप लगाया है कि होमियोपैथी डॉक्टर उनकी बेटी का ब्रेन वॉश कर रहा था और उस पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बना रहा था। इतना ही नहीं, वह इस्लाम धर्म अपनाने के लिए उसे तरह-तरह के प्रलोभन दे रहा था। जब इसकी भनक परिजनों को लगी तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

संपर्क का फायदा उठाकर डाला दबाव

यह पूरा मामला जबलपुर के तिलवारा थाना श्रेत्र के केसर बस्ती का बताया जा रहा है। नाबालिग लड़की पिछले साल अगस्त महीने में बीमार हो गई थी। इस दौरान उसने इलाज लंबे समय तक चलने का हवाला देते हुए इलाज शुरू किया। पता चला है कि नाबालिग पिछले कई महीनों से डॉक्टर खालिद के संपर्क में थी। इलाज के सिलसिले में वह अक्सर डॉक्टर के क्लिनिक जाया करती थी। नाबालिग से लगातार संपर्क के चलते डॉक्टर ने उसे उकसाकर इस्लाम धर्म कबूल करवाने की कोशिश की। 

Advertisement

बेटी पर शक होते ही थाने पहुंचे परिजन

जब परिजनों को अपनी बेटी की हरकतों पर शक हुआ तो उन्होंने तुरंत इस बारे में तिलवारा थाने पहुंचकर सूचित किया। इसके बाद परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

‘नाबालिग को बहला-फुसला रहा था डॉक्टर’

जबलपुर के एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि 'थाना प्रभारी तिलवारा द्वारा बताया गया कि केसर बस्ती में डॉक्टर खालिद खान ने नाबालिग लड़की के इलाज के दौरान उससे संपर्क स्थापित किया। इसके बाद उसे धार्मिक रूप से बहला-फुसला रहा था। इस बारे में जब उसके पिता को पता चला तो उन्होंने तुरंत थाने में डॉक्टर खालिद के खिलाफ केस दर्ज कराया। आरोपी डॉक्टर के खिलाफ धारा 35 (धार्मिक स्वातंत्र्य अधिनियम) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। डॉक्टर खालिद खान को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।'

Advertisement

यह भी पढ़ें: Cabinet Meeting: 1247KM रेलवे लाइन की होगी बढ़ोतरी, इन राज्यों को फायदा; 18,658 करोड़ की योजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड