अपडेटेड 29 May 2024 at 20:34 IST

भारत में सबसे खतरनाक सुसाइड, YouTube पर सीखा पेनलेस तरीका, नाइट्रोजन गैस का सिलेंडर लगा दे दी जान

Most dangerous suicide : मृतक सिद्धार्थ महाजन ने 5 पन्ने का सुसाइड नोट छोड़ा है। सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने YouTube पर आसान और पेनलेस डेथ का तरीका सीखा था।

Follow : Google News Icon  
Most dangerous suicide in India
भारत में सबसे खतरनाक सुसाइड | Image: Republic

सत्य विजय

MP News : मध्य प्रदेश के भोपाल में एक युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त करने के लिए बेहद ही डरावना कदम उठाया। प्रदेश की राजधानी में आत्महत्या करने के लिए एक युवक ने नाइट्रोजन गैस के सिलेंडर का सहारा लिया। भारत में इससे पहले सुसाइड करने के लिए इस तरीके को नहीं अपनाया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक सिद्धार्थ महाजन डिप्रेशन में चल रहा था। सिद्धार्थ ने अपना मुंह को पूरी तरह पॉलिथीन से ढाका हुआ था।

मृतक सिद्धार्थ महाजन एक IT प्रोफेशनल का काम करता था। शव के पास से एक 5 पन्ने का सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने YouTube पर आसान और पेनलेस डेथ का तरीका सीखा था। जिसके बाद उसने नाइट्रोजन गैस के सिलेंडर का सहारा लिया। नाइट्रोजन एक रंगहीन, गंधहीन और स्वादहीन गैस है। आमतौर पर इसका प्रयोग उर्वरक, नाइट्रिक एसिड, नायलॉन, रंग और विस्फोटक बनाने के लिए किया जाता है।

अमेरिका में नाइट्रोजन से दी गई पहली मौत

अमेरिका में इसी साल जनवरी में पहली बार नाइट्रोजन गैस सुंघाकर मौत की सजा दी गई। पहली बार दुनिया मृत्युदंड देने के लिए नाइट्रोजन गैस का इस्तेमाल किया गया है। इस तरीके का इस्तेमाल अमेरिका के अलबामा राज्य में हत्या के दोषी केनेथ स्मिथ को मृत्युदंड देने के लिए किया गया। इस दर्दनाक सजा से बचने के लिए दोषी केनेथ स्मिथ ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से भी अपील भी की थी, लेकिन कोर्ट ने स्मिथ की अपील को खारिज कर दिया था।

Advertisement

नाइट्रोजन से मरने वाला पहला शख्स

नाइट्रोजन गैस से मौत की सजा देने का अमेरिका में यह पहला मामला था। इसके अलावा हत्या का दोषी केनेथ स्मिथ भी दुनिया का पहला ऐसा शख्स है, जिसे नाइट्रोजन गैस से मौत दी गई। स्मिथ से पहले कभी किसी इंसान पर नाइट्रोजन गैस से मौत देने का प्रयोग नहीं किया गया था। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्मिथ को 1988 में हत्या का दोषी पाया गया था। स्मिथ ने एक पादरी की पत्नी को पैसे लेकर मौत के घाट उतारा था। अमेरिका के बाद भोपाल में नाइट्रोजन गैस से मौत देने का यह दुनिया में दूसरा मामला है। 

ये भी पढ़ें: कसम से... ऐसी गर्मी 100 साल में नहीं देखी, झुलस रहा इंसान तो गाजियाबाद में फूंक गई मशीन, VIDEO
 

Advertisement

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 29 May 2024 at 20:34 IST