'भगवान से सीधी बातचीत है मेरी, वो अगले जन्म में भेड़, बकरी, ऊंट या कुत्ता बनेगा जो...', BJP विधायक ऊषा ठाकुर का दावा

MP News : BJP विधायक ऊषा ठाकुर ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी बातचीत सीधे भगवान से है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोट बेचना एक पाप है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Indore News : इंदौर के महू से BJP विधायक ऊषा ठाकुर का लोकतंत्र और वोट डालने को लेकर एक बयान सामने आया है। जिसमें वो दावा कर रही हैं कि भगवान के साथ उनकी सीधी बातचीत होती है। उन्होंने ये बयान लोकतंत्र की रक्षा पर बोलते हुए हासलपुर गांव में दिया है।  

BJP विधायक ऊषा ठाकुर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनकी पहचान हिंदूवादी नेता के रूप में होती है। हासलपुर गांव में एक कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र की रक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि कुछ हजार रुपए के लिए अपने वोट को बेचना देश के साथ गद्दारी है। अपने वोट को बेचने वाले लोग अगले जन्म में भेड़, बकरी, ऊंट या कुत्ता-बिल्ली बनते हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भगवान के साथ उनकी सीधी बातचीत है, इसलिए उन्हें ये पता है।

'वोट बेचना पाप है'

BJP विधायक ने ये बयान उस वक्त दिया, जब वो लोगों से BJP को वोट देने की अपील कर रही थीं। ऊषा ठाकुर ने कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वोट BJP को ही देना, जो संस्कृति और देश की बात करती है। अगर बीजेपी को वोट नहीं दिया और वोट बेच दिया, तो याद रखना अगले जन्म में ऊंट, भेड़-बकरी, कुत्ते-बिल्ली बनोगे। लोकतंत्र में वोट बेचना एक पाप है। ठाकुर ने अपने इस तीखे और विवादास्पद बयान से राजनीति में हलचल मचा दी है।

1.23 करोड़ की सौगात

BJP विधायक हासलपुर गांव में तालाब की मरम्मत कार्य के भूमि पूजन में शामिल होने पहुंची थी। इस मौके पर उन्होंने यह बयान दिया है। हालसपुर गांव में 1 करोड़ 23 लाख की लागत से पांचीपाला तालाब की मरम्मत का काम होना है। आपको बता दें कि 1970 के बाद से अब तक तालाब का कार्य नहीं हुआ था। तालाब में पाल बनने बनने के बाद 180 हेक्टेयर जमीन की सिंचाई की जा सकेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें: भारत की सड़कों पर एलन मस्क की Tesla ने लगाई दौड़, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर टेस्टिंग का Video Viral
 

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड