गणेश विसर्जन के बाद पंडाल में ही सो रहे थे लोग, करंट लगने से चार युवकों की मौके पर मौत; MP के मंडला में दर्दनाक हादसा

मध्य प्रदेश मंडला जिले के नैनपुर थाना अंतर्गत हीरापुर गांव में करंट लगने से चार लोगों की मौत हुई है। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
mandla ganesh pandal electrocution accident 4 death 3 injured
गणेश विसर्जन के बाद पंडाल में ही सो रहे थे लोग, करंट लगने से चार युवकों की मौके पर मौत; MP के मंडला में दर्दनाक हादसा | Image: Republic

मध्य प्रदेश मंडला जिले के नैनपुर थाना अंतर्गत हीरापुर गांव में करंट लगने से चार लोगों की मौत हुई है। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक गणेश विसर्जन के बाद लोग पंडाल में ही सो गए थे। शनिवार सुबह यहां करंट फैल गया।

घटना तड़के सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। हीरापुर गांव में बने गणेश मंच पर करीब 8 लोग सो रहे थे। तभी अचानक पास के बिजली के खंभे में लगे टीसी (अस्थायी) कनेक्शन के पास से एक हाई-टेंशन तार टूटकर सीधे मंच पर जा गिरा। तार गिरते ही पूरे मंच में करंट फैल गया और वहां सो रहे लोग बुरी तरह इसकी चपेट में आ गए। करंट इतना जोरदार था कि 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान जैनू भांवरे (19), रवि झारिया (24), कृष्ण कुमार भांवरे (18) और वीरेंद्र भांवरे (24) के रूप में हुई है। घायलों में प्रियांशु शामिल है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, दो घायलों का नैनपुर अस्पताल में उपचार चल रहा है। गणेश प्रतिमा हीरापुर गांव के खिरका मोहल्ले में स्थापित की गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही नैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें- कौन हैं भारत की अफसर बिटिया पेटल गहलोत जिन्‍होंने UNGA में पकड़ ली शहबाज की गर्दन, लादेन का नाम लेकर दुनिया के सामने खोल दी पाकिस्तान की पोल

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड