अपडेटेड 28 November 2024 at 19:37 IST

Damoh Love Jihad: कासिम ने हिंदू बन लड़की को फंसाया, निकाह के बाद धर्म बदलने का दबाव, नहीं मानी तो..

कासिम लड़की को लेकर जबलपुर भाग गया। यहां उसने मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह किया तो लड़की हक्की-बक्की रह गई।

Follow : Google News Icon  

Damoh News: लव जिहाद के एक सनसनीखेज मामले ने फिर दहला दिया है। दमोह में यहां एक शख्स ने धर्म छिपाकर हिंदू लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी करने के बाद उसकी जान का दुश्मन बन गया है। शख्स लड़की पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है।

लड़की पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने और एसिड अटैक की धमकी दी जा रही है। इतना ही नहीं आरोपी लड़की के साथ लगातार मारपीट भी कर रहा है। दमोह के देहात थानां निवासी एक लड़की ने दमोह एसपी को अपनी आपबीती सुनाई और पीड़िता की आपबीती सुनकर पुलिस भी हिल गई।

धर्म छिपाकर की दोस्ती

मामला मध्य प्रदेश के दमोह के नूरी नगर का बताया जा रहा है। यहां 4 साल पहले कासिम नाम के एक शख्स की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए देहात थानां क्षेत्र की हिन्दू लड़की से हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुआ और शुरू किया कासिम ने अपना खेल।

लड़की को भगाकर ले गया कासिम फिर…

शख्स ने हिंदू लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया। इस दौरान आरोपी ने उससे अपनी जाति और धर्म छिपाया। दोनों का प्यार परवान चढ़ा और फिर कासिम लड़की को लेकर जबलपुर भाग गया। यहां उसने मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह किया तो लड़की हक्की-बक्की रह गई।

Advertisement

निकाह के बाद कासिम अपने एक रिश्तेदार के घर लड़की के साथ रहा। फिर दोनों साथ में दमोह आ गए। क्योंकि लड़की घर से भागी थी इसलिए उसके पास कासिम के साथ रहने के सिवाए और कोई चारा नहीं था।

धर्म परिवर्तन का बनाने लगा दबाव

इसके बाद थोड़े दिनों में ही कासिम ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। पीड़ित लड़की के मुताबिक आरोपी उसे गौ मांस खाने के लिए दबाव बनाने लगा। इसके साथ ही उसे हिंदू धर्म के अनुसार पूजा-पाठ करने से मना किया जाने लगा और मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया गया।

Advertisement

जब प्रताड़ना की हदें पार हो गई तो लड़की किसी तरह से कासिम के चुंगल से निकलकर अपनी मां और नानी के घर आई, लेकिन वहां भी वह सुरक्षित नहीं रही। कासिम उसकी मां के घर आकर लड़की के साथ मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं उसने एसिड अटैक की भी धमकी दी और उसने लाखों रुपये भी ले चुका है।

पीड़िता कासिम से तलाक चाह रही हैं, लेकिन वो इसके लिए तैयार नहीं है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी कासिम गो तस्करी के अवैध कारोबार से जुड़ने की भी बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वह इस काम मे लंबे समय से लिप्त है।

मामला दमोह के एसपी के संज्ञान में आया है। उन्होंने पीड़िता की आपबीती सुनी और देहात थाना पुलिस को जांच के बाद आपराधिक मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। देहात थानां पुलिस ने जांच के बाद कासिम कसाई और दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

यह भी पढ़ें: जंगल में लिव इन पार्टनर का रेप, कत्ल के बाद शव के 50 टुकड़े कर जानवरों को परोसा; सिहर उठा देश

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 28 November 2024 at 17:22 IST