अपडेटेड 28 July 2024 at 12:36 IST
पोर्न देख बगल में सो रही सगी बहन का किया रेप, फिर मां के सामने की हत्या...हैवान भाई की खौफनाक करतूत
पोर्न वीडियो देखने का लती एक भाई ने अपनी ही सगी मासूम बहन का रेप किया। जब बहन ने मां से शिकायत करने को कहा तो उसका गला घोंट दिया।
- भारत
- 3 min read

Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश के रीवा में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे जानकर मानवता शर्मसार होकर खुदकुशी कर ले। इस घटना ने ना सिर्फ खून के रिश्तों को कलंकित किया, बल्कि सोचने पर मजबूर कर दिया कि हम किस युग में जी रहे हैं। पोर्न वीडियो देखने का लती एक भाई ने अपनी ही सगी मासूम बहन का रेप किया। जब बहन ने मां से शिकायत करने को कहा तो उसका गला घोंट दिया।
हैवानियत यहीं खत्म नहीं हुई। आगे की घटना जानकर आप सन्न रह जाएंगे। दरिंदे भाई की इस हरकत से बहन की सांसें अटक गई। भाई ने इसकी जानकारी मां को दी। मां ने बेटे से राज छिपाने को कहा। बस क्या था, भाई ने बची हुई सांसें मां के सामने ही खत्म कर दी। उसने मां के सामने बहन का दोबारा गला घोंटकर मार डाला।
मामला अभी भी बाकी है। यकीनन आप माथा पकड़ लेंगे और कहेंगे ऐसे रिश्ते भगवान किसी को ना दें। हत्या की जानकारी जब आरोपी भाई की दो बड़ी बहनों को हुई, तो वो भी उस हैवान को बचाने में लग गई। राज दफ्न हो जाए, इसके लिए मां और दोनों बहनें मिलकर सबूत मिटाने लगे। सूचना पुलिस तक पहुंच गई। कई दिन तक पुलिस भी पशोपेश में रही। आरोपी की तलाश में भटकते-भटकते पुलिस को घर के सदस्यों पर शक हुआ और मर्डर का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने आरोपी भाई, मां और दोनों बहनों को गिरफ्तार किया है।
पोर्न देख किया 9 साल की सगी बहन का रेप
Advertisement
सनसनीखेज वारदात रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 24 अप्रैल को घर में एक 9 वर्षीय बेटी की लाश मिली थी, जिसका रेप कर उसकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरु की तो कई चौंकाने वाले मामले सामने आए। कई दिन की पुलिस जांच में आरोपी घर के अंदर का ही निकला।
पुलिस खुलासे के मुताबिक, घटना वाले दिन 14 साल का भाई घर के आंगन में 9 साल की बहन के साथ चारपाई पर सो रहा था। रात करीब 1 से 2 बजे के बीच लड़के ने मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखा। इसके बाद आरोपी ने बगल में सो रही छोटी बहन का मुंह दबाकर उसके साथ गलत काम किया। लड़की ने कहा कि वह मां-पापा को पूरी बात बता देगी इससे घबराकर आरोपी ने उसका गला दबा दिया।
Advertisement
मां के सामने बहन की कर दी हत्या
लड़की के बेहोश होने पर आरोपी ने मां को जगा कर पूरी बात बताई। उस समय बच्ची की सांसें चल रही थीं। इसके बाद आरोपी ने मां के सामने ही बहन का गला दोबारा दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी घर में मौजूद दोनों बहनों को भी हुई, लेकिन वो भी अंजान बनी रहीं। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
परिजन पुलिस को झूठ बोलकर उलझाए रखे रहे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस इस मामले की तह तक पहुंची और वारदात का खुलासा किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक सहित उसकी मां और दो बहनों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 28 July 2024 at 12:36 IST