MP: शिवपुरी जिले में सड़क दुर्घटना में 2 महिला चिकित्सकों की मौत, 4 अन्य घायल

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में रविवार सुबह एक एसयूवी के पुलिया से टकरा जाने के कारण दो महिला चिकित्सकों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Balloon vendor killed
MP: शिवपुरी जिले में सड़क दुर्घटना में 2 महिला चिकित्सकों की मौत, 4 अन्य घायल | Image: PTI

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में रविवार सुबह एक एसयूवी के पुलिया से टकरा जाने के कारण दो महिला चिकित्सकों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उपमंडल पुलिस अधिकारी विजय यादव ने बताया कि महाराष्ट्र से छह चिकित्सकों के एक समूह को ले जा रहा एसयूवी वाहन सुबह करीब साढ़े सात बजे कोलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुना-शिवपुरी रोड पर एक पुलिया से टकराकर खाई में गिर गया।

यादव ने कहा कि..

यादव ने कहा कि संबंधित लोग महाराष्ट्र के निवासी थे और तीर्थयात्रा पर अयोध्या से उज्जैन जा रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में तन्वी आचार्य (50) की मौके पर ही मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल नीलम पंडित (55) ने बाद में दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि घायलों की पहचान मुंबई के दादर निवासी उदय जोशी (64) और उनकी पत्नी सीमा जोशी (59), पालघर जिले के वसई निवासी सुबोध पंडित (62) और ठाणे जिले के भिवंडी निवासी अतुल आचार्य (55) के रूप में हुई है।

यादव ने बताया कि घायलों का शिवपुरी जिला अस्पताल में इलाज जारी है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों का यह समूह 10 दिन पहले तीर्थयात्रा के लिए रवाना हुआ था और अयोध्या से उज्जैन जा रहा था।

ये भी पढ़ें - Papmochani Ekadashi 2025: 25 या 26 मार्च, कब है पापमोचनी एकादशी?

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड