पत्नी के कैरेक्टर पर शक करता था पति, छाती पर बैठ काट डाला हाथ; फोन पर बात को लेकर हुई थी झिकझिक

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक सन्न कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी के चरित्र पर शक को लेकर पति इस कदर हैवान बन गया।

Follow : Google News Icon  
Man slits his throat inside court in Noida.
Man slits his throat inside court in Noida. | Image: Representational

Madhya Pradesh Crime: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक सन्न कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी के चरित्र पर शक को लेकर पति इस कदर हैवान बन गया कि उसने पत्नी का हाथ कुल्हाड़ी से काट दिया। इतना ही नहीं वो पत्नी का कटा हुआ हाथ लेकर फरार भी हो गया। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है और कटा हुआ हाथ बरामद कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक रखेड़ी गांव की रहने वाली मिथिलेश बाई की शादी सोलह साल पहले कमल से हुई थी। दोनों की दो बेटियां और दो बेटे हैं। कुछ समय पहले ही दोनों गांव से अशोकनगर एक प्लाट खरीद कर शिफ्ट हुए थे। मिथिलेश घरों में काम कर अपने बच्चों का खर्च उठा रही थी। कुछ समय पहले उसने स्मार्ट फोन खरीदा था। इसपर बातें करते हुए उसका पति उसे शक की नजर से देखता था। इस शक में ही उसने अपनी पत्नी का एक हाथ काट डाला।

जिस हाथ से फोन पर बात करती थी पत्नी, उसी को काट डाला

महिला की 11 साल के बेटी वैशाली ने बताया कि रात को हम सभी सो रहे थे। अचानक ही मम्मी की चीखने चिल्लाने की आवाज आई तो हम जाग गए। देखा कि पापा ने मम्मी के हाथ पर कुल्हाड़ी से वार कर रहे हैं। वे मम्मी के हाथ और पैर दोनों काटना चाहते थे। लेकिन, हमारे जागने के बाद वे दाहिना हाथ काटकर अपने साथ लेकर भाग गए। इसके बाद मैंने मम्मी के कटे हाथ पर कपड़ा बांधा और पैदल ही अस्पताल के लिए निकली। रास्ते में पुलिस की गाड़ी हमें देखकर रुक गई, फिर वे हमें अस्पताल ले गए।

Advertisement

वैशाली ने कहा कि पापा ने मम्मी के कंधे पर भी कई बार किए थे। लेकिन, हमारी नींद नहीं खुली, शायद उन्होंने हम सबको नींद की गोली खिला दी थी। पुलिस ने घटना के बार फरार हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से कटा हुआ हाथ और कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।  

पत्नी ने क्या कहा

Advertisement

घायल महिला ने बताया कि मैं किसी से भी बात करती थी तो वह शक करता था। उसके सामने बात करती थी तो भी शक करता था। इस बात को लेकर विवाद होता रहता था, लेकिन बाद में सब शांत हो जाता है। रात को दो-तीन बजे के करीब में सो रही थी। तभी उसने मेरा हाथ काट दिया। मेरे बच्चे मुझे सड़क पर लाए, वहां पुलिस मिल गई, जिन्होंगे गाड़ी से अस्पताल पहुंचा।

इसे भी पढ़ें- नवरात्र में नॉनवेज खाकर किसे खुश करना चाह रहे हैं...बिना नाम लिए पीएम मोदी का तेजस्वी पर तंज 
 

Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड