नवरात्र में नॉनवेज खाकर किसे खुश करना चाह रहे हैं...बिना नाम लिए पीएम मोदी का तेजस्वी पर तंज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए जम्मू कश्मीर के उधमपुर पहुंचे। यहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया।

pm modi roars in Udhampur
पीएम मोदी ने बताया मजबूत सरकार क्यों जरूरी | Image: x/@bjp4india

PM Modi in Jammu Kashmir: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए जम्मू कश्मीर के उधमपुर पहुंचे। यहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने बिना नाम लिए तेजस्वी यादव पर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा, 'नवरात्री के महीने में नॉनवेज खा कर किसे खुश करना चाहते हैं। इस देश की मान्यताओं पर हमला होता रहे, ये लोग ये सब सोच समझ के करते हैं ताकि एक बड़ा वर्ग इन्हे देख कर चिढ़ता रहे और असहज होता रहे।

पीएम मोदी ने कहा कि सावन के महीने में ये लोग एक मुलजिम के घर में जाकर मटन बनाते हैं और वीडियो डालते हैं। नवरात्र के दिनों में नॉनवेज खाने वाले वीडियो डालते हैं। इन मुगलिया सोच वालों को जनता उखाड़ फेकेगी। बता दें कि बीते दिनों तेजस्वी यादव ने हेलीकॉप्टर में मछली खाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस वीडियो में वो मुकेश सहनी के साथ थे।

राम मंदिर को लेकर कांग्रेस पर उठाए सवाल

इस दौरान पीएम मोदी ने राम मंदिर को लेकर भी कांग्रेस पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'मैं कांग्रेस से पूछता हूं... आप ने अपनी सरकार के समय जब राम मंदिर का विरोध किया, तब ये किस चुनाव का मुद्दा था? भगवान राम को काल्पनिक कहकर कांग्रेस किसे खुश करना चाहती थी?'

Advertisement

उन्होंने कहा, 'कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के नेता बड़े बड़े बंगलों में रहते थे, लेकिन जब रामलला के टेंट बदलने की बात आती थी, तो ये लोग मुंह फेर लेते थे। बारिश में रामलला का टेंट टपकता रहता था और रामलला के भक्त टेंट बदलवाने के लिए अदालतों के चक्कर काटते रहते थे। ये उन करोड़ों-अरबों लोगों की आस्था पर आघात था, जो राम को अपना आराध्य मानते हैं।'

Advertisement

इसे भी पढ़ें- 'किसी सियासी पार्टी में हिम्मत नहीं थी, वो 370 की दीवार को गिरा पाए', जम्मू में PM मोदी की हुंकार

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड