MP: सड़क पर बैठी गायों को बचाने के चक्कर में भीषण हादसा, मजदूरों से भरा लोडिंग वाहन ट्रक से टकराया, 8 की मौत; धान रोपाई का काम कर लौट रहे थे घर

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बीती रात नेशनल हाइवे-719 पर छीमक गांव के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ट्रक और मजदूरों से भरी पिकअप की टक्कर में 8 लोगों की मौत और 25 लोग घायल हुए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Madhya Pradesh: 8 labours killed and more than 25 injured in road accident at national highway 719 near chemak village
MP: सड़क पर बैठी गायों को बचाने के चक्कर में भीषण हादसा, मजदूरों से भरा लोडिंग वाहन ट्रक से टकराया, 8 की मौत; धान रोपाई का काम कर लौट रहे थे घर | Image: X

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बीती रात नेशनल हाइवे-719 पर छीमक गांव के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ट्रक और मजदूरों से भरी पिकअप की टक्कर में 8 लोगों की मौत और 25 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि हाईवे पर बैठी गायों को बचाने के प्रयास में हादसा हुआ। सभी मृतकों और घायलों को गोहद अस्पताल भेजा गया है। मजदूर ग्वालियर से धान की रोपाई का काम पूरा कर लखीमपुर खीरी, यूपी लौट रहे थे।

जानकारी के मुताबिक ग्वालियर चिनोर में ठेकेदार रजनीश धान लगाने के लिए 4 अगस्त को करीब 30 मजदूरों को लेकर आया था। काम खत्म होने के बाद सभी मजदूर सोमवार रात एक लोडिंग वाहन में सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे थे। सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात 1 बजे के बाद जैसे ही वाहन गोहद चौराहे थाने के पास छिमका चौराहे पर पहुंचा। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने लोडिंग वाहन में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोडिंग वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार मजदूर दूर तक जा गिरे। जिस वक्त हादसा हुआ। उस वक्त मजदूर गहरी नींद में सोए हुए थे। हादसे के वक्त चीख-पुकार मच गई। मौके पर 5 मजदूरों ने दम तोड़ दिया। 25 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस की मदद से तुरंत ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। लेकिन अस्पताल पहुंचने के दौरान तीन और मजदूरों की मौत हो गई। कुल मिलाकर ठेकेदार सहित इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई।

हादसे के बाद से ट्रक चालक फरार

Advertisement

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। गोहद चौराहा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई है। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। पूरे इलाके में शोक की लहर है। मृतकों की शिनाख्‍त अभी तक‍ नहीं हुई है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- विदेश से बुलाती लड़कियां, चेहरे-प्राइवेट पार्ट की कराती सर्जरी, फिर करवाती 'गदा काम', जिस्‍मफरोशी मामले में उज्बेकिस्तान की लोला लखनऊ से गिरफ्तार

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड