'कभी शादी मत करना...', पत्नी की प्रताड़ना का एक और केस, जान देने चला पूर्व विधायक का बेटा; हालत गंभीर

मध्य प्रदेश में पूर्व विधायक के बेटे ने सुसाइड करने की कोशिश की है। हैरानी ये है कि पूर्व विधायक के बेटे की कहानी भी ठीक अतुल सुभाष और मानव शर्मा के जैसी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dewas former MLA Son suffering from his wife tried to commit suicide
पत्नी से पीड़ित होकर सोनकच्छ के पूर्व विधायक के बेटे ने जहर खाया. | Image: Repulic/Shutterstock

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के देवास में पूर्व विधायक के बेटे ने सुसाइड करने की कोशिश की है। हैरान करने वाली बात ये है कि पूर्व विधायक के बेटे की कहानी भी ठीक अतुल सुभाष और मानव शर्मा के जैसी है, जो पिछले दिनों अपनी जान की बाजी लगा चुके हैं। फिलहाल देवास के सोनकच्छ से विधायक रहे सुरेंद्र वर्मा के बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है और अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बेंगलुरु में रहने वाले एआई इंजीनियर अतुल सुभाष के बाद आगरा में टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (TCS) के मैनेजर मानव शर्मा की सुसाइड किया। अतुल सुभाष और मानव शर्मा दोनों की कहानी एक जैसी दिखी। बेंगलुरु में अतुल सुभाष और आगरा में मानव गुप्ता, दोनों लोगों ने कथित रूप से अपनी पत्नियों की प्रताड़ना के चलते सुसाइड किया। जैसे अतुल सुभाष ने सुसाइड से पहले वीडियो बनाया, पत्नी की प्रताड़ना को लेकर अपनी दर्द बयां किया, ठीक वैसे ही मानव शर्मा का वीडियो आया और सुसाइड से पहले उनके भी अपने हालात बताए। ऐसे ही पत्नी की प्रताड़ना का एक केस मध्य प्रदेश के देवास से आया है, जहां एक पूर्व विधायक के बेटे ने जहर निगल लिया।

सुसाइड नोट में पूर्व विधायक के बेटे ने लगाए पत्नी पर आरोप

जहर निगलने से पहले पूर्व विधायक के बेटे ने एक कथित सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें पत्नी और ससुराल के लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। उस कथित सुसाइड नोट में लिखा गया था- 'मैं अपना जीवन समाप्त कर रहा हूं। मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी, सास, साला है। जिन्होंने मुझे मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित कर दिया है। मेरा विवाह 2009 में हुआ था। अपना आत्मसम्मान और स्वाभिमान बचाने के लिए लड़ना पड़ेगा। मैं एक अच्छे परिवार से हूं मेरे पिताजी विधायक रह चुके हैं। परंतु उन्होंने अपना जीवन सादगी और ईमानदारी से जीया। कभी भी अपने पद का दुरुपयोग नहीं किया। हमारा परिवार संयुक्त परिवार है। हम पूरे परिवार ने कभी जाने अंजाने में कभी किसी से दुश्मनी नहीं रखी।'

पूर्व विधायक ने बताई पूरी कहानी

पूर्व विधायक सुरेंद्र वर्मा बताते हैं कि बेटे प्रमोद की शादी को 15 साल हो चुके हैं। शादी के एक साल बाद से ही बेटे और बहू के बीच विवाद शुरू हुआ था। बहू ने दो बार महिला थाने में परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और मामला कोर्ट में भी पहुंचा था, लेकिन समाज के लोगों की मध्यस्थता से उस समय समझौता हुआ। इसके बाद बहू अपने पति प्रमोद को इंदौर में रहने का दबाव बना रही थी, जिसके लिए वो तैयार नहीं था। सुरेंद्र वर्मा कहते हैं कि उन्होंने विवाद को देखते हुए मृदुल विहार में एक मकान खरीदकर दोनों को रहने के लिए दिया, लेकिन वहां भी विवाद चलता रहा। इसी दौरान शुक्रवार की रात को दोनों के बीच झगड़ा हुआ और बेटे प्रमोद ने कीटनाशक खा लिया। फिलहाल गंभीर हालत में उसे इंदौर रेफर किया गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: नहीं करूंगी बेटी का अंतिम संस्‍कार, कांग्रेस नेता हिमानी की मां की मांग

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड