BIG BREAKING: जबतक पकड़े नहीं जाते हत्यारे, नहीं करूंगी बेटी का अंतिम संस्‍कार, कांग्रेस नेता हिमानी की मां ने मांग इंसाफ 

हरियाणा के रोहतक शहर में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की निर्मम हत्या कर दी गई। जवान बेटी के जाने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Himani mother
हिमानी की मां | Image: Republic

Himani Narwal Murder Case: हरियाणा के रोहतक शहर में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की निर्मम हत्या कर दी गई। जवान बेटी के जाने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इसी बीच हिमानी की मां ने इंसाफ की मांग करते हुए बड़ा बयान दे दिया है, उन्होंने कहा कि जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाते हिमानी की मां अपनी बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करेंगी। ये खबर बिल्कुल झकझोर कर रख देने वाली है। एक मां की सामने जब उसकी बेटी की लाश पड़ी हो, उस वक्त उस मां पर कितने दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है इसका अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है। बता दें हिमानी की कल शनिवार (1 फरवरी) को सुबह सांपला बस अड्डे के पास एक नीले रंग के सूटकेस में लाश मिली थी।

हिमानी की मां ने कहा- 'कोई भी मार सकता है, पार्टी के लोग या कोई और दोस्त भी, 10 साल से कांग्रेस से जुडी थी, इलेक्शन के बाद अब उसका मन नही था, बोल रही थी कि अब राजनीति छोडूंगी। मेरी लास्ट बात 27 तारीख को हुई थी, पुलिस कह रही है की हम तफ्तीश कर रहे हैं। हिमाने के परिजानों ने कहा कि जब तक आरोपी पकडे नहीं जाते हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। 

कांग्रेस के किसी नेता ने कोई संपर्क नहीं किया- हिमानी की मां

हिमानी की मां से जब कांग्रेस नेताओं के संपर्क करने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा- अब तक ना कोई घर पर आया, न किसी ने कोई फोन किया, मुझसे कांग्रेस के किसी नेता ने कोई संपर्क नहीं किया है। बताया जा रहा है कि हिमानी नरवाल के पिता ने कुछ साल पहले आत्महत्या कर ली थी, जबकि उसके भाई की भी हत्या कर दी गई थी। उसके बाद अब हिमानी की भी दर्दनाक हत्या कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, शव को सूटकेस में ठूंसकर फेंका गया था और मृतका का चेहरा नीला पड़ा हुआ था, जिससे गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। शव के पास एक काले रंग की चुन्नी भी मिली है, इसके अलावा वायरल सूटकेस मे शव की फोटो देखकर पता चला रहा है कि हिमानी के हाथों में महंदी लगी हुई है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 

हाथ में मेहंदी, गले में काले रंग की चुन्नी और नाक से खून निकला हुआ था.. चेहरा नीला पड़ा था, शरीर पर सफेद रंग का टॉप और लाल रंग की पैंट। युवती को देखकर ऐसा लग रहा था कि गला घोंटकर उसकी हत्या करने के बाद उसके शव को सूटकेस में रखकर फेंका गया है। पुलिस ने आनन-फानन में आलाधिकारियों को सूचित किया। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची, लेकिन दोपहर तक युवकी पहचान नहीं हो पाई। इस वजह से उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया।

Advertisement

फोटो वायरल होने के बाद हुई थी पहचान

इसी बीच कुछ लोगों ने मृतक लड़की की तस्वीर लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस घटना की सूचना रोहतक के विधायक बीबी बत्रा को भी मिली। उन्होंने युवती की पहचान कर ली. उन्होंने बताया कि युवती का नाम हिमानी नरवाल था। वो कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थी। पार्टी के हर कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती थी। उसने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई बार हिस्सा लिया था। उसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं।

PC : Republic

पिता ने की थी आत्महत्या, भाई की भी हुई थी हत्या 

सांपला थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि यह हत्या का मामला है। फिलहाल मृतका की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि हिमानी नरवाल के पिता ने कुछ साल पहले आत्महत्या कर ली थी, जबकि उसके भाई की भी हत्या कर दी गई थी।

Advertisement

जांच के लिए SIT के गठन की मांग 

हिमानी नरवाल सोशल मीडिया पर डिजिटल क्रिएटर के रूप में भी सक्रिय थीं और कांग्रेस की कई गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थीं। इस जघन्य हत्याकांड को लेकर रोहतक से कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गहरी संवेदना व्यक्त की है और मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच के लिए SIT के गठन की मांग की है।

PC : x

हत्या के पीछे साजिश की बू  

शव की हालत से साफ है कि हत्या क्रूरतापूर्वक की गई है इसलिए पुलिस हर संभव एंगल से मामले की जांच कर रही है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मृतका के पास से मोबाइल फोन भी नहीं मिला है, जो जांच का अहम बिंदु हो सकता था। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद हत्या के पीछे के कारणों पर और ज्यादा स्पष्टता आ सकती है।

यह भी पढ़ें  : हरियाणा में सैनी की अग्नि-परीक्षा; 6 महीने का काम क्या दिला पाएगा जीत?

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड