Ladli Behna Yojana: अब इन महिलाओं के खाते में आएंगे हर माह 1500 रुपये, सरकार ने राशि में इजाफा का किया ऐलान

Ladli Behna Yojana: त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले मध्य प्रदेश की सरकार ने अपने प्रदेश की महिलाओं के लिए खुशखबरी दी है। राज्य सरकार ने लाडली बहना योजना में अब हर महीने 250 रुपये बढ़ाने का फैसला किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ladli Behna Yojana
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Republic

Ladli Behna Yojana: केंद्र सरकार के द्वारा देश में कई सारी लाभकारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इसका फायदा करोड़ों लोगों को होता है। ऐसे ही देश के विभिन्न राज्यों की सरकारें भी अपने प्रदेश के लोगों के लिए कई सारी योजनाएं चलाती हैं। इनमें से कई ऐसी योजनाएं भी होती हैं, जो महिलाओं के लिए खास होती हैं।

इन योजनाओं में Ladli Behna Yojana काफी फेमस है। जी हां, मध्य प्रदेश की सरकार के द्वारा साल 2023 में प्रदेश में लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत पहले 1000 रुपये दिए जाते हैं। उसके बाद यह रुपया बढ़कर 1250 हो गया और अब हर महीने इस योजना के तहत 1500 रुपये देने की घोषणा की गई है। आइए जानते हैं कि यह बढ़े हुए रुपये कब से मिलेंगे और इसके लिए लोगों की पात्रता क्या होनी चाहिए। मतलब कि ये पैसे किसे मिलेंगे...


Ladli Behna Yojana: इस दिन से मिलेंगे हर महीने 1500 रुपये 

मध्य प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रदेश की बीजेपी सरकार की ओर से Ladli Behna Yojana की शुरुआत की गई। इस योजना के माध्यम से अभी सरकार मध्य प्रदेश के पात्र महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये देती है। अब इस राशि में बढ़ोतरी की घोषणा की गई है। 
त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले मध्य प्रदेश की सरकार ने अपने प्रदेश की महिलाओं के लिए खुशखबरी दी है। राज्य सरकार ने लाडली बहना योजना में अब हर महीने 250 रुपये बढ़ाने का फैसला किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की है कि दिवाली के बाद भाई दूज से लाडली बहना योजना के तहत लाभ ले रहीं सभी बहनों को उनके खाते में हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे।


लाडली बहना योजना से किसे मिलेगा फायदा?

  • लाडली बहना योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है। 
  • इस योजना के तहत 21 साल से लेकर 59 साल तक की पात्र महिलाओं को यह राशि दी जाती है। 
  • प्रदेश की विवाहिता, विधवा, तलाकशुदा महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं। 
  • अगर आप मध्य प्रदेश की हैं और आपकी उम्र 21 साल हो गई है तो आप इस योजना का लाभ लेने के लिए अप्लाई कर सकती हैं। 
  • किसी भी वर्ग की महिलाएं लाड़ली बहना योजना का लाभ ले सकती हैं। 
  • जिस परिवार के पास 5 एकड़ से कम जमीन हो, वो महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं। 
  • इस योजना का लाभ उनको ही मिल सकता है, जो आयकरदाता न हो। 

ये भी पढ़ें - Aadhaar Card Applying Process: आधार, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी... अब घर बैठे बनेंगे हर जरूरी डॉक्यूमेंट्स, करना होगा बस ये काम

Advertisement
Published By:
 Amit Dubey
पब्लिश्ड