Ladli Behna Yojana installment: मध्य प्रदेश की बहनों में खुशी की लहर, आज CM मोहन यादव महिलाओं के खाते में डालेंगे 1500 रुपये

मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना की 37वीं किस्त आज जारी कर दी जाएगी। CM मोहन यादव 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में 1500 रुपये ट्रांसफर करेंगे। डिटेल चेक करें।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
MP Ladli Behna Yojana 37th Kist
लाडली बहना योजना की 37वीं किस्त आज जारी होगी | Image: cmladlibahna.mp.gov.in

MP Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए आज एक खुशी की खबर है। मुख्यमंत्री मोहन यादव आज 14 जून को सागर जिले के केसली में लाडली बहना योगना की 37वीं किस्त जारी करने जा रहे हैं। इस किस्त के तहत 1.25 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के बैंक खातों में 1500 रुपये की राशि आज ट्रांसफर होने जा रही है।

सीएम मोहन यादव सिंगल क्लिक से पूरे प्रदेश की महिलाओं के खातों में ये राशि भेजेंगे। केसरी में आज बड़ा कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है, इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव करीब 350 करोड़ रुपये के अलग-अलग विकास कार्यों का भी लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।

किन महिलाओं को मिलेगी किस्त?

लाडली बहना योजना की 37वीं किस्त मध्य प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ पात्र लाभार्थी महिलाओं को दी जाएगी। इस योजना के शुरू होने से राज्य की महिलाओं को हर महीने नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे उनके परिवार का जीवन स्तर बेहतर हुआ है।

मध्य प्रदेश सरकार की इस खास योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें होती हैं:
मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी महिला हो।
परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से कम हो।
परिवार में कोई सरकारी नौकरी न हो।
5 एकड़ से ज्यादा जमीन या चार पहिया वाहन न हो।
विवाहित, विधवा या तलाकशुदा महिला, आयु 21 से 60 साल के बीच में उम्र हो।

Advertisement

किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?

महिलाएं आसानी से अपना भुगतान स्टेटस चेक कर सकती हैं। 
आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं। 
‘आवेदन व भुगतान की स्थिति’ पर क्लिक करें। 
ID या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें। 
मोबाइल पर आए OTP को भरें। 
स्क्रीन पर पूरी जानकारी दिख जाएगी।

लाडली बहना योजना को मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं में गिना जाता है। ये योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: परीक्षा देने जा रहे छात्रों का ट्रेन में तोड़फोड़, कई पुलिसकर्मी जख्‍मी

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड