बिहार पुलिस मद्य निषेध भर्ती परीक्षा देने जा रहे छात्रों ने पटना स्‍टेशन पर काटा बवाल, ट्रेन में किया तोड़फोड़ और पथराव; IG समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी

बिहार की राजधानी पटना से छात्रों के भारी बवाल की खबर सामने आई है। पाटलिपुत्र स्टेशन पर ट्रेन लेट होने से गुस्साएं हजारों छात्रों ने जबरदस्त हंगामा किया, नारेबाजी की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Tracks Blocked, Stones Pelted As Students Protest At Bihar's Patliputra Station Over Special Train
बिहार पुलिस मद्य निषेध भर्ती परीक्षा देने जा रहे छात्रों ने पटना स्‍टेशन पर काटा बवाल, ट्रेन में किया तोड़फोड़ और पथराव; IG समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी | Image: X

बिहार की राजधानी पटना से छात्रों के भारी बवाल की खबर सामने आई है। पाटलिपुत्र स्टेशन पर ट्रेन लेट होने से गुस्साएं हजारों छात्रों ने जबरदस्त हंगामा किया, नारेबाजी की। इस दौरान पथराव और तोड़फोड़ की घटना भी सामने आई। जिसमें कई पुलिसकर्मी के भी घायल होने की सूचना है। सभी छात्र बिहार पुलिस मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा देने जा रहे थे। फिलहाल पुलिस और रेलवे पुलिस फोर्स की स्थिति को कंट्रोल कर विधि-व्यवस्था सामान्य बनाने की कोशिश में जुटी है।

पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन ने बताया कि कुछ लोग ट्रेन व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई थी और दो स्पेशल ट्रेनें पहले से स्टेशन पर मौजूद थीं। डीएम के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान कुछ असामाजिक तत्व भीड़ में शामिल हो गए और उन्होंने पत्थरबाज़ी शुरू कर दी, जिसके बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए न्यूनतम बल का प्रयोग कर भीड़ को हटाया गया।

पुलिस ने की तीन राउंड फायरिंग

हंगामे के दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने ट्रेन में तोड़फोड़ की और जमकर रोड़ेबाजी (पत्थरबाजी) शुरू कर दी। इससे हालात बेकाबू हो गए. हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस के कई थानों की टीम मौके पर पहुंची। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए तीन राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इस हिंसक झड़प में आईजी जितेंद्र राणा और रूपसपुर थाना प्रभारी को हल्की चोटें आईं, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

Advertisement

IG समेत कई अधिकारियों के चोटिल होने की सूचना

IG समेत कई अधिकारियों को मामूली चोटें आईं। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया और ट्रेन में तोड़-फोड़ की खबरें आईं। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया, चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं और लाठीचार्ज किया।

Advertisement

असामाजिक तत्वों ने चेन पुलिंग की, स्पेशल ट्रेन के बाद भी हंगामाः डीएम

पटना डीएम डॉ. त्यागराजन ने हंगामे के बारे में बताया, "आधी रात के आस-पास हमें खबर मिली कि कुछ लोग हंगामा कर रहे हैं। हमने उनसे बार-बार गुजारिश की कि वे हंगामा न करें और परीक्षा देने वाले छात्रों का सहयोग करें। लेकिन, कुछ असामाजिक तत्वों ने बार-बार इमरजेंसी चेन खींची और कई तरह की मांगें रखीं, जैसे कि स्पेशल ट्रेनों की मांग, जबकि पहले से ही दो स्पेशल ट्रेनें मौजूद थीं... उन्होंने उन छात्रों को भी रोका जो जाना चाहते थे। इन वजहों से हमें हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है और ट्रेनें रवाना हो चुकी हैं; परीक्षा देने वालों के लिए तय ट्रेनें पहले ही निकल चुकी हैं। ट्रेनों का संचालन भी सामान्य रूप से चल रहा है।"

इसे भी पढ़ें- MP: सतना राजघराने में सौतन विवाद, बाबा राजा की पहली पत्‍नी ने दूसरी को मारी गोली, खूनी संघर्ष से कांप उठा राजपरिवार

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड