MP: नशे में धुत रिजवान ने पहले किया शिव मंदिर में पेशाब, फिर शिवलिंग के पास सो गया, मचा बवाल; अब होगा शुद्धिकरण

मध्‍य प्रदेश के जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। आरोप है कि एक विशेष समुदाय के युवक ने भगवान शिव की पिंडी और मंदिर परिसर में अशोभनीय कृत्य किया, जिससे स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
jabalpur drunk muslim man name rizwan allegation urinated shiv temple
नशे में धुत रिजवान ने पहले किया मंदिर में पेशाब, फिर शिवलिंग के पास सो गया, मचा बवाल; अब होगा शुद्धिकरण | Image: X

मध्‍य प्रदेश के जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। आरोप है कि एक विशेष समुदाय के युवक ने भगवान शिव की पिंडी और मंदिर परिसर में अशोभनीय कृत्य किया, जिससे स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक सक्रिय हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काजी मोहल्ला निवासी मोहम्मद रिजवान उर्फ रिज्जु भूरा नशे में धुत था। वो मंदिर परिसर में आया और चबूतरे के पास पेशाब करने लगा। इसके बाद वो चबूतरे के पास ही सो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और गुस्से में उसकी जमकर धुनाई कर डाली। हालात बिगड़ते देख हिंदू संगठन के लोगों ने बीच-बचाव करते हुए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।

बजरंग दल ने किया थाने का घेराव

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गढ़ा थाने पहुंच गए। थाना परिसर में जमकर नारेबाजी हुई और आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। संगठनों का कहना था कि इस तरह की घटनाएं धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली हैं और समाज में तनाव पैदा करती हैं।

Advertisement

पुलिस ने की शांति बनाए रखने की अपील

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे कानून को अपने हाथ में न लें और जांच पूरी होने दें। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें- पाकिस्तान को बेइज्जती की आदत! 10 दिन तक करता रहा ड्रामा और अब भारत के साथ मैच खेलने को हुआ राजी, ऐसे निकल गई शहबाज-नकवी की हेकड़ी

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड