Cruise Incident Video: क्रूज में भरा पानी, बचने के लिए पिता की छाती में चिपके बच्चे और मुझे दे दो की रट... डूबने से पहले ऐसा था खौफनाक मंजर

जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूबने से पहले का खौफनाक वीडियो सामने आया है। आंधी और लहरों के बीच क्रूज में पानी भरना शुरू होता है, लाइफ जैकेट मांगते दिखे पर्यटक? प्रत्यक्षदर्शियों ने किए चौंकाने वाले खुलासे किए, पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Jabalpur Bargi Dam Accident Video: मध्य प्रदेश में जबलपुर के बरगी डैम में गुरुवार शाम हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने हर किसी को झकझोर रख दिया है। इस हादसे से ठीक पहले के 2 सनसनीखेज वीडियो सामने आए हैं, जो सुरक्षा इंतजामों और प्रबंधन की गंभीर लापरवाही की पोल खोल रहे हैं। इन वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे चंद मिनटों की मौज-मस्ती भरा माहौल मातम में बदल गया।

वीडियो में क्या दिखा? 

अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामने आए एक वीडियो में क्रूज के अंदर का नजारा है, जहां पर्यटक संगीत की धुनों पर थिरक रहे हैं और सेल्फी लेने में मशगूल हैं। दुखद बात यह है कि वीडियो में ज्यादातर लोग बिना लाइफ जैकेट के नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरे वीडियो में मौसम का रौद्र रूप दिखाई दे रहा है। तेज आंधी और उफनती लहरों का पानी क्रूज के अंदर तक भर रहा था, फिर भी क्रूज को सुरक्षित किनारे ले जाने की कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने किए चौंकाने वाले खुलासे 

हादसे में सुरक्षित बचे लोगों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उनके अनुसार, मौसम खराब होने के बावजूद कैप्टन ने क्रूज को रोकने या किनारे लगाने के बजाय सफर जारी रखा। हवाएं इतनी तेज थीं कि क्रूज अनियंत्रित होने लगा था, लेकिन पर्यटकों को अलर्ट नहीं किया गया। देखते ही देखते क्रूज बरगी डैम के गहरे पानी में समा गया।

हादसा के पीछे क्या था कारण?  

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त क्रूज पर क्षमता से ज्यादा लोग सवार होने की आशंका है। अब तक 9 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं और 28 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। लेकिन अभी बी कई लोग लापता है, जिसमें 3 बच्चों समेत 4 लोगों को अभी भी ढूंढा जा रहा है। बताया जा रहा है कि टिकट सिर्फ 29 लोगों की कटी थी, जबकि क्रूज पर 43 से 47 पर्यटक सवार थे।

Advertisement

यह हादसा पर्यटन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। जब मौसम विभाग ने आंधी का अलर्ट दिया था, तो क्रूज को पानी में उतारने की अनुमति किसने दी? बिना लाइफ जैकेट के पर्यटकों को एंट्री कैसे मिली?

फिलहाल, प्रशासन लापता लोगों की तलाश में जुटा है और मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। यह घटना एक कड़ा सबक है कि जल पर्यटन में सुरक्षा मानकों की अनदेखी कितनी जानलेवा साबित हो सकती है। सलाह दी जाती है कि जभी आप नाव या क्रूज में सफर करें तो लाइफ जैकेट जरूर पहने। इससे अगर कोई हादसा होता है तो आप डूब नहीं पाएंगे और आप सुरक्षित रह पाएंगे। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: कलेजे के टुकड़े को बचाने के लिए मरते दम तक लड़ती रही मां, क्रूज में शव

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड