खाना टेस्‍टी ना बनाने पर IPL क्रिकेटर और उसके IPS पिता ने कुक को बुरी तरह पीटा, भोपाल में दर्ज हुआ FIR; पीड़ित ने लगाए है बड़े गंभीर आरोप

पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर शशांक सिंह और उनके IPS पिता शैलेश सिंह पर उनके घर के कुक विपेंद्र सिंह तोमर के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप में 29 जून को भोपाल के रातीबड़ में FIR दर्ज हुई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
IPL cricketer Shashank Singh, Father Booked After Cook Alleges Brutal Assault Over Food
खाना टेस्‍टी ना बनाने पर IPL क्रिकेटर और उसके IPS पिता ने कुक को बुरी तरह पीटा, भोपाल में दर्ज हुआ FIR; पीड़ित ने लगाए है बड़े गंभीर आरोप | Image: X

पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर शशांक सिंह और उनके IPS पिता शैलेश सिंह पर उनके घर के कुक विपेंद्र सिंह तोमर के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप में 29 जून को भोपाल के रातीबड़ में FIR दर्ज हुई है। मामला कुक के खाना अच्छा न बनाने के लेकर सामने आया। जानकारी के मुताबिक, क्रिकेटर के परिवार को विपेंद्र द्वारा बनाया गया खाना पसंद नहीं आया। खाना नहीं पसंद आने के चलते शशांक सिंह, उनके पिता और ड्राइवर ने मिलकर कुक के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। उसका फोन जब्त किया गया और मना करने के बावजूद जबरदस्ती काम करवाया।

विपेंद्र रीवा के अतरला थाना क्षेत्र का रहने वाला है। विपेन्द्र का आरोप है कि उन्हें धोखे से काम के लिए भोपाल बुलाया गया था। उसने आगे बताया कि उसे आरडी मिश्रा नाम के व्यक्ति ने यहां भेजा था। लालच दिया गया था कि उन्हें किचन का काम करना होगा। इसके बदले 15,000 रुपये वेतन और रहने के लिए एसी कमरा मिलेगा। उन्हें यह भी कहा गया था कि केवल दो लोगों का खाना बनाना है और काम का कोई खास बोझ नहीं रहेगा।

सरकारी नौकरी का भी दिया गया झांसा

पीड़ित का दावा है कि उसे सरकारी नौकरी का झांसा भी दिया गया था। आगे बताया गया कि साहब डीजीपी (रिटायर्ड IPS शैलेश सिंह) हैं और वे 3 महीने बाद उसकी सरकारी नौकरी लगवा देंगे। इसी भरोसे पर विपेन्द्र अपने सारे जरूरी दस्तावेज लेकर भोपाल आया था। भोपाल आने के बाद विपेन्द्र के साथ हिंसा शुरू हो गई।

Advertisement

उसने आरोप लगाया कि उसे तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ मारपीट की गई। विपेन्द्र के अनुसार, जितेन्द्र सिंह तोमर नाम के व्यक्ति ने उसे बुरी तरह पीटा। वहीं, रिटायर्ड IPS शैलेश सिंह ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया था। पुलिस ने इस मामले में शैलेश सिंह, शशांक सिंह और एक अन्य पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(बी), 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शशांक सिंह ने आरोपों को बताया झूठा

Advertisement

वहीं दूसरी ओर इस मामले में लगाए गए सभी आरोपों को क्रिकेटर शशांक सिंह ने खारिज किया। उन्होंने अपना रुख साफ करते हुए कहा कि मेरे ऊपर मारपीट समेत तमाम आरोप झूठे लगाए और वह निराधार है। मुझे इसकी जानकारी भी नहीं है। 

इसे भी पढ़ें- Kanpur: लैंडिंग के बाद इंजन स्‍टार्ट छोड़ नीचे उतर गई ट्रेनी पायलट, प्रोपेलर की चपेट में आकर हुई बुरी तरह जख्‍मी DGCA ने शुरू की जांच
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड