Kanpur: लैंडिंग के बाद इंजन स्‍टार्ट छोड़ नीचे उतर गई ट्रेनी पायलट, प्रोपेलर की चपेट में आकर हुई बुरी तरह जख्‍मी DGCA ने शुरू की जांच

उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित चकेरी एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान सुरक्षा नियमों की अनदेखी का एक बेहद गंभीर और दर्दनाक मामला सामने आया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Trainee Pilot Hit By Spinning Blade After Getting Off Aircraft In Kanpur dgca start probe
लैंडिंग के बाद इंजन स्‍टार्ट छोड़ नीचे उतर गई ट्रेनी पायलट, प्रोपेलर की चपेट में आकर हुई बुरी तरह जख्‍मी DGCA ने शुरू की जांच | Image: Pixabay

उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित चकेरी एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान सुरक्षा नियमों की अनदेखी का एक बेहद गंभीर और दर्दनाक मामला सामने आया है। गार्ग एविएशन (एफटीओ) का ट्विन इंजन विमान जब लैंडिंग के बाद रनवे पर था। तभी एक प्रशिक्षु पायलट विमान का इंजन चालू रहते हुए ही नीचे उतर गई। इस दौरान वह चलते हुए प्रोपेलर की चपेट में आ गई, जिससे उसकी पीठ में गंभीर चोटें आईं।

घटना के तुरंत बाद अफरा-तफरी मच गई। घायल कैडेट को आनन-फानन में कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस मामले में अब आरोप लगाया जा रहा है कि फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन (FTO) ने इस दुर्घटना की जानकारी डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) को नहीं दी।

नाइट इंस्ट्रक्शनल फ्लाइंग के दौरान हादसा

26 जून 2026 को कानपुर चकेरी एयरपोर्ट पर गार्ग एविएशन (FTO) का ट्विन-इंजन वाला टेक्नाम P2006T एयरक्राफ्ट (VT-NBV) नाइट इंस्ट्रक्शनल फ्लाइंग (रात में प्रशिक्षण उड़ान) कर रहा था। एयरक्राफ्ट में एक फ्लाइट इंस्ट्रक्टर और एक कैडेट सवार थे। लैंडिंग के बाद, ट्रेनी पायलट इंजन चालू रहने के दौरान ही एयरक्राफ्ट से नीचे उतरी।

Advertisement

चलते हुए प्रोपेलर की चपेट में आने से कैडेट की पीठ में चोट लग गई। उसे कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच पूरी होने तक संबंधित इंस्ट्रक्टर को फ्लाइंग ट्रेनिंग की ड्यूटी से हटा दिया गया है। साथ ही, DGCA ने जांच पूरी होने तक घटना में शामिल एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल न करने का निर्देश दिया है। फिलहाल, DGCA इस मामले की जांच कर रहा है।

सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

Advertisement

साथ ही, घटना के समय विमान में मौजूद फ्लाइट इंस्ट्रक्टर को भी जांच पूरी होने तक फ्लाइंग ट्रेनिंग ड्यूटी से हटा दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि यह एक बड़ी सुरक्षा चूक का मामला है। डीजीसीए यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि यह मानवीय भूल थी या किसी तकनीकी निर्देश में कमी।

इसे भी पढ़ें- ताजिया में पहले बवाल होता था, 2017 के बाद दंगा नहीं... कब्रिस्तान का जिक्र कर CM योगी का अखिलेश पर हमला; श्रीकृष्‍ण का नाम लेकर दिया खुला चैलेंज

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड