इंस्टा से शुरू हुई प्रेम कहानी, मैरिज के बाद पति को हो गया कैंसर...बीच मझधार में छोड़ पत्नी ने रचा ली दूसरी शादी, कहा- तुम तो कल मर जाओगे फिर...

इंस्टाग्राम पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी अब अदालत की चौखट तक पहुंच गई है। कैंसर से जूझ रहे पति का साथ छोड़ पत्नी ने दूसरी शादी रचा ली। शादी की इतनी जल्दी थी कि तलाक लेना भी जरूरी नहीं समझा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Indore Marriage Controversy
कैंसर से जूझ रहे पति को छोड़ पत्नी ने रचाई दूसरी शादी | Image: Republic

मध्य प्रदेश के इंदौर में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम कहानी जल्द ही कोर्ट के दरवाजे तक पहुंच गई है। पहले दोस्ती फिर प्यार में परवान चढ़ा तो परिवार के खिलाफ जाकर प्रेमी जोड़े ने शादी कर ली। मगर शादी के कुछ महीने बाद इस प्रेम कहानी ने ऐसा मोड़ लिया जिसकी दोनों ने कल्पना नहीं की थी। एक बीमारी की वजह ना सिर्फ साथ छूटा बल्कि मामला थाने लेकर कोर्ट तक पहुंच गया।

इंस्टाग्राम पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी अब अदालत की चौखट तक पहुंच गई है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रहे एक युवक ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि उसने कानूनी रूप से तलाक लिए बिना ही दूसरी शादी कर ली। मामले में न्यायालय ने प्रथम दृष्टया साक्ष्यों को पर्याप्त आधार मानते हुए आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उसकी लगातार गैरहाजिरी पर अब गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया है।

इंस्टा से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

राजस्व कॉलोनी निवासी आकाश जाट की मुलाकात रतलाम की साक्षी नकुम से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो कुछ ही महीनों में प्यार में बदल गई। इसके बाद 20 नवंबर 2022 को इंदौर के आर्य समाज मंदिर में दोनों ने विवाह कर लिया। बाद में परिवारों की सहमति मिलने पर 13 दिसंबर 2022 को रतलाम में सामाजिक रीति-रिवाजों से दोबारा विवाह संपन्न हुआ।

शादी के कुछ ही महीनों बाद पति को हुआ कैंसर

शादी के कुछ ही महीनों बाद आकाश की तबीयत बिगड़ने लगी। जांच के लिए उन्हें गुजरात के वडोदरा ले जाया गया, जहां 10 अप्रैल 2023 को डॉक्टरों ने उनकी सांस की नली (ट्रेकिया) में कैंसर होने की पुष्टि की। आकाश का आरोप है कि बीमारी की जानकारी मिलने के बाद पत्नी का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। उनका कहना है कि पत्नी ने साथ देने के बजाय उनसे दूरी बना ली और यहां तक कह दिया कि, "तुम तो कल मर जाओगे, मेरा क्या होगा?"

Advertisement

आकाश का आरोप है कि जब वह अस्पताल में इलाज करा रहे थे, उसी दौरान उनकी पत्नी ने महिला थाने में उनके खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करा दी। हालांकि मेडिकल दस्तावेजों की जांच के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में साक्षी ने फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर कर दी।

बिना तलाक रचा ली दूसरी शादी

मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू तब सामने आया जब तलाक का मामला अदालत में लंबित होने के बावजूद साक्षी ने 10 जून 2024 को छतरपुर निवासी एक युवक से विवाह कर लिया। बताया जा रहा है कि इस विवाह से एक बेटी भी है। इसकी जानकारी मिलने पर आकाश ने आवश्यक दस्तावेज और साक्ष्य एकत्र कर अपने अधिवक्ता रजनीश शर्मा के माध्यम से न्यायालय में आपराधिक परिवाद प्रस्तुत किया।

Advertisement

कोर्ट ने खारिज की तलाक याचिका 

इस बीच 18 अप्रैल 2026 को फैमिली कोर्ट ने साक्षी की तलाक याचिका खारिज कर दी। न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि पत्नी द्वारा लगाए गए कई आरोप रिकॉर्ड से मेल नहीं खाते। अदालत ने यह भी उल्लेख किया कि पति उस समय कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा था और उपलब्ध तथ्यों से प्रताड़ना के आरोप प्रथम दृष्टया पुष्ट नहीं होते।

कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

इसके बाद जेएमएफसी न्यायालय ने पहली शादी रहते दूसरी शादी करने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 82(1) के तहत मामला दर्ज किया। अदालत द्वारा कई बार समन जारी किए जाने के बावजूद आरोपी के उपस्थित नहीं होने पर न्यायालय ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर 25 जुलाई 2026 को पेश होने के निर्देश दिए हैं। उधर, आकाश की निजी जिंदगी भी लगातार मुश्किलों से घिरी रही। कैंसर के इलाज के दौरान 19 जून 2023 को उनके पिता बंशीलाल जाट का निधन हो गया। कुछ समय बाद उनकी मां सुशीला जाट भी दुनिया को अलविदा कह दी।

अब आकाश जिंदगी की जंग अकेले लड़ रहा है।  इलाज सहित दैनिक जरूरतों के लिए मित्रों के सहयोग पर निर्भर हैं। आकाश की ओर से अधिवक्ता रजनीश शर्मा बिना किसी फीस के मुकदमे की पैरवी कर रहे हैं। आकाश का कहना है कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और अब वहीं से इंसाफ मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें:  पत्नी ने पति को मारने के लिए इंटरनेट पर सर्च किया जहरीला सांप

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड