साढ़े 3 घंटे में 3400 KISS और...लाइक और व्यूज के चक्कर में गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड की कार को किस से ढक दिया, पुलिस ने काटा भारी चालान

सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत लोगों को किस हद तक ले जा सकती है, इसका अनोखा उदाहरण मध्य प्रदेश के ग्वालियर में देखने को मिला। ब

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Gwalior man's girlfriend gives car 3400 bumper-to-bumper kisses, cops make him wipe it Rs 5,500 challan
साढ़े 3 घंटे में 3400 KISS और...लाइक और व्यूज के चक्कर में गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड की कार को किस से ढ़क दिया, पुलिस ने काटा भारी चालान | Image: X

सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत लोगों को किस हद तक ले जा सकती है, इसका अनोखा उदाहरण मध्य प्रदेश के ग्वालियर में देखने को मिला। बता दें, यहां एक युवक ने रील बनाने और फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में अपनी कार को ही ‘किसिंग कार’ बना दिया। कार की पूरी बॉडी पर लाल लिपस्टिक से करीब 3400 चुंबन के निशान बनाए गए थे। रोड़ पर दौड़ती इस कार की तस्‍वीर जब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई तो मामला ट्रैफिक पुलिस तक पहुंच गया।

पुलिस ने कार को थाटीपुर से पकड़कर 5,500 रुपये का चालान किया और निशान हटवाए। कार मालिक आदित्य सिकरवार के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर ट्रेंड सेट करने के मकसद से यह एक्सपेरिमेंट किया गया था। उसकी गर्लफ्रेंड ने विदेशी ट्रेंड से प्रभावित होकर कार की पूरी बॉडी पर लिपस्टिक से निशान बनाए। इस काम में करीब साढ़े तीन घंटे लगे। इसके बाद कार का वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला गया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया और एक दिन में करीब 55 लाख व्यूज तक पहुंच गया।

साढ़े तीन घंटे में 3400 KISS

गर्लफ्रेंड ने साढ़े तीन घंटे में कार को लिपस्टिक से 3,400 चुंबन (Kiss) के निशानों से ढंक दिया। इस अनोखे काम में कई लिपस्टिक पूरी तरह खत्म हो गईं। इसके बाद आदित्य कार को लेकर सिटी सेंटर से थाटीपुर इलाके की ओर फर्राटा भरते हुए निकल पड़ा, जिससे सड़क पर लोगों का ध्यान भटकने और यातायात नियमों के उल्लंघन की स्थिति पैदा हो गई।

Advertisement

ट्रैफिक पुलिस ने काटा ₹5500 का चालान, थाने में खुद धोई कार

मामले का संज्ञान लेते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर जांच शुरू की और थाटीपुर इलाके से वाहन को रिकवर कर लिया। ट्रैफिक सूबेदार अभिषेक रघुवंशी ने बताया कि दो दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक स्विफ्ट कार का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिस पर लिपस्टिक जैसे आपत्तिजनक मार्क्स बने हुए थे। वाहन चालक को थाने लाकर मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत 5500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- तुम्‍हारी 7 पीढ़ियां भुगतेंगी, ये मेरा श्राप...कौन है वो तीसरी औरत जिसपर कुणाल की मां ने लगाया था बर्बाद करने का आरोप? लव मैरिज वाला राज भी खुला

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड