MP: ग्वालियर के एक हॉस्पिटल में AC ब्लास्ट से लगी भीषण आग, रेस्क्यू कर मरीजों को बचाया गया

मध्य प्रदेश के ग्वालियर के कमला राजा अस्पताल में AC ब्लास्ट होने से आग लग गई। आग लगते ही अस्पताल में अफरी-तफरी मच गई। रेस्क्यू कर मरीजों को बचाया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Fire in Kamla Raja Hospital
कमला राजा अस्पताल में आग | Image: ANI

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक हॉस्पिटल में अगलगी की घटना हुई। यहां कमला राजा अस्पताल में AC ब्लास्ट होने से आग लग गई। आग लगते ही अस्पताल में अफरी-तफरी मच गई। रेस्क्यू कर मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। वहीं,आग लगने की सूचना मिलती है मौके पर कई दमकल की गाड़ियां पहुंची, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।

ग्वालियर के कमला राजा अस्पताल में AC ब्लास्ट होने से देर रात आग लग गई। आग प्रसूति वार्ड में लगी थी। खैरियत रही कि घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाई। प्रसूति वार्ड समेत पूरे अस्पताल से करीब 150 मरीजों को दूसरी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया।

अस्पताल के प्रसूति वार्ड में लगी आग

ग्वालियर के SDM विनोद सिंह ने बताया कि वहां कुल 22-23 लोग थे, जहां आग लगी थी। सबसे पहले वहां से लोगों को निकाला गया। धुआं बहुत तेजी से फैल रहा था। अब वहां के मरीजों को स्थानांतरित किया जा रहा है। इसमें कोई चोट या जान का नुकसान नहीं हुआ है।

AC ब्लास्ट होने से लगी आग

ग्वालियर नगर निगम उपायुक्त और अग्निशमन अधिकारी अतिबल सिंह यादव ने घटना के संबंध में बताया कि मुझे सूचना मिली कि यहां लेबर रूम में आग लग गई है, मैंने 6 दमकल स्टेशनों को सूचना दी, आस-पास की दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पा लिया। यह आग AC ब्लास्ट होने से लगी है। यहां कोई जनहानि नहीं हुई है।

Advertisement

आग लगने के बाद प्रसूति वार्ड समेत पूरे हॉस्पिटल से करीब 150 मरीजों को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। आग लगने के बाद पूरे अस्पताल में धुंआ फैल गया। आग पर समय रहते ही काबू पा लिया गया, वरना बड़ी घटना घट सकती थी। 

यह भी पढ़ें: 100 घंटे में 4 बड़े हमले से दहला पाक, BLA ने आर्मी के काफिले को उड़ाया
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड