शिक्षा के मंदिर में शिक्षक की घिनौनी करतूत, छुट्टी के बाद 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार; POCSO एक्ट में केस दर्ज

बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के सरकारी प्राथमिक स्कूल में एक शिक्षक पर तीसरी कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा है।

Follow : Google News Icon  
8 year old innocent girl raped
8 year old innocent girl raped | Image: Shutterstock / x

मध्य प्रदेश के जबलपुर में शिक्षा के मंदिर में एक शिक्षक का शर्मनाक और घिनौना चेहरा सामने आया है। आरोपी शिक्षक ने छुट्टी के बाद एक मासूम को पढ़ाने के बहाने रोक लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पूरा मामला बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के सरकारी प्राथमिक स्कूल का है।

बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के सरकारी प्राथमिक स्कूल में एक शिक्षक पर तीसरी कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

शिक्षा के मंदिर में शिक्षक की घिनौनी करतूत

पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि सरकारी प्राथमिक स्कूल में पदस्थ आरोपी शिक्षक घनश्याम ठाकुर ने 20 फरवरी को स्कूल की छुट्टी होने के बाद पढ़ाने के बहाने कक्षा में ही छात्रा को रोक लिया। सभी बच्चों के जाने के बाद बच्ची को कक्षा में ले जाकर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर जाकर आपबीती बताई। बच्ची को थाने ले जाकर माता पिता ने शिकायत दर्ज कराई।

Advertisement

आरोपी शिक्षक घनश्याम ठाकुर गिरफ्तार

पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर आरोपी शिक्षक घनश्याम ठाकुर को किया गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय लोगों ने पहले भी शिक्षक घनश्याम ठाकुर के खिलाफ नशे में स्कूल पहुंचने की शिकायत की थी। जिम्मेदार अधिकारी समय रहते शिक्षक को हटा देते तो घटना टल सकती थी। आरोपी शिक्षक नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव का रहने वाला है।  

Advertisement

इसे भी पढ़ें: जुम्मे पर MLA को नहीं मिलेगी 2 घंटे की छुट्टी, फैसले पर भड़के मौलाना
 

Published By :
Deepak Gupta
पब्लिश्ड