अर्धनग्न युवक ने खुद को चाकू से गोदा, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर; गला, कलाई और शरीर काटा, फिर कपड़े उतारकर... जानें पूरा मामला

मध्य प्रदेश के धार में कुनाल जोशी नाम के एक युवक का शव खून से लथपथ मिला। CCTC में वो खुद को चाकू मारते दिखाई दे रहा है। हत्या या आत्महत्या? जानें पुलिस जांच में क्या-क्या सामने आया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Dhar Suicide Case: मध्य प्रदेश के धार शहर के बीचों-बीच आनंद चौपाटी पर गुरुवार (19 मार्च) को एक युवक का खून से लथपथ अर्धनग्न शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। शुरुआत में लग रहा था कि ये कोई हत्या का मामला है, लेकिन जब पुलिस ने जांच की तो उसमें कुछ और ही सामने आया।

मृतक की पहचान 35 साल के इंजीनियर कुनाल जोशी के रूप में हुई है। वे स्थानीय मदन मोहन मंदिर से जुड़े पुजारी परिवार के सदस्य थे। कुनाल पुणे में अच्छी जॉब छोड़कर लंबे समय से धार में अपनी बीमार पिता की देखभाल कर रहे थे। परिवार और पड़ोसी उन्हें शांत स्वभाव का बताते हैं।

शव के पास खून से सना चाकू मिला 

पुलिस के मुताबिक, शव के पास भारी मात्रा में खून फैला हुआ था और एक चाकू भी पड़ा मिला। कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान और सीएसपी सुजावल जग्गा तुरंत मौके पर पहुंचे। टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो फूटेज में जो सामने आया उससे सब हैरान रह गए।

CCTV फुटेज में क्या दिखाई दिया 

वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि युवक खुद ही अपने ऊपर चाकू से वार कर रहे थे। युवक चाकू से अपने हाथ और गर्दन को भी काटता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद वह सड़क किनारे बैठ गया और कपड़े उताकर फिर खुद की गर्दन काटने लगा। जिसके आधार पर पुलिस का मानना है कि ये आत्महत्या का मामला है। सूत्र बताते हैं कि कुनाल शराब पीने के आदी थे और कुछ समय से मानसिक तनाव में भी चल रहे थे। सीएसपी सुजावल जग्गा (आईपीएस) ने कहा, 'सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज में युवक खुद पर वार करते हुए दिखाई दे रहा है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।'

Advertisement

कोतवाली थाना पुलिस अब आत्महत्या के पीछे के कारणों की गहराई से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिवार से पूछताछ के बाद पूरी तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। इस घटना ने पूरे धार शहर में सनसनी फैला दी। अगर आप या आपके आसपास कोई मानसिक तनाव में हो तो तुरंत मदद लें- हेल्पलाइन नंबर 14416 या 1800-599-0019 पर संपर्क किया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें: गैस एजेंसी से परेशान हैं? घर बैठे फ्री में ऐसे बदलें LPG डिस्ट्रीब्यूटर

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड