गैस एजेंसी से परेशान हैं? घर बैठे फ्री में ऐसे बदलें अपना LPG डिस्ट्रीब्यूटर, 5 मिनट में हो जाएगा आपका काम

अगर आप भी अपनी गैस एजेंसी से परेशान हैं तो, आप घर पर बैठे-बैठे फ्री में LPG डिस्ट्रीब्यूटर बदल सकते हैं। कोई भी गैस एजेंसी हो आप ये आसान स्टेप्स फॉलो करके बदल सकते हैं। जानें पूरी प्रक्रिया। खास बात ये है कि ये बिल्कुल फ्री सुविधा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
घर बैठे फ्री में बदलें अपनी गैस एजेंसी
घर बैठे फ्री में बदलें अपनी गैस एजेंसी | Image: AI

LPG Distributor Change: अगर आपकी गैस एजेंसी सिलेंडर देने में हमेशा देरी करती है या शिकायत का जवाब नहीं देते और खराब सर्विस है, तो  चिंता न करें। अब आप घर बैठे अपना LPG डिस्ट्रीब्यूटर फ्री में बदल सकते हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम (BharatGas) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HP Gas) के उपभोक्ता इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। हाल ही में LPG सप्लाई नीतियों में बदलाव किया गया है क्योंकि कई जगह शिकायतें बढ़ी हैं।

डिस्ट्रीब्यूटर कैसे बदलें ?

कुल मिलाकर अब सप्लाई पूरी तरह सही है, लेकिन उपभोक्ता हमेसा बेहतर ऑप्शन चुन सकते हैं। आपको बस कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा। सबसे पहले अपनी गैस एजेंसी वाली कंपनी के आधिकारिक ऐप या वेबसाइट पर लॉग इन करें। जैसे- MyLPG.in, indane.co.in, my.ebharatgas.com या myhpgas.in का इस्तेमाल करें।

स्टेप बाय स्टेप बदलें एजेंसी

  • ऐप और बेबसाइट पर रजिस्टर्ड नंबर और कंज्यूमर नंबर से लॉगिन करें। 
  • 'Opt for Portability' या  'डिस्ट्रीब्यूटर पोर्टेबिलिटी' ऑप्शन चुनें।   
  • आपके इलाके की उपलब्ध बाकी एजेंसियों की लिस्ट खुलेगी। अपनी सुविधा के हिसाब से नई एजेंसी चुनें।   
  • मोबाइल पर आए OTP डालकर कन्फर्म करें।

खराब सर्विस देने वाली एजेंसियों पर बढ़ेगा दबाव

ये पूरी प्रक्रिया फ्री है। इसके लिए कोई एक्स्ट्रा शुल्क नहीं लगता। कुछ दिनों में आपका कनेक्शन नई एजेंसी से जुड़ जाता है। पुराना कंज्यूमर नंबर, सब्सिडी और सिलेंडर सब वैसा ही रहता है। नया कनेक्शन लेने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सुविधा चुनिंदा शहरों में शुरू हुई थी, लेकिन अब ज्यादातर जगहों पर इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है और साथ ही इससे खराब सर्विस देने वाली एजेंसियों पर दबाव भी बढ़ेगा।

ध्यान रहे अगर शिकायत करना चाहें तो पहले लोकल एजेंसी या कंपनी हेल्पलाइन पर संपर्क करें। लेकिन अगर राहत न मिले तो पोर्टेबिलिटी सबसे आसान रास्ता है। इस सुविधा से लाखों उपभोक्ता पहले ही फायदा ले चुके हैं। अगर आप भी परेशान हैं तो आज ही ऐप खोलें और डिस्ट्रीब्यूटर बदल लें। क्योंकि बेहतर सर्विस आपका अधिकार है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: '4 घंटे में पॉपकॉर्न भी खत्म...' धुरंधर 2 पर मीम्स की बाढ़, पढ़ें

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड