Dhurandhar 2 Memes: '4 घंटे में पॉपकॉर्न भी खत्म...' धुरंधर 2 पर मीम्स की बाढ़, अतीक सीन पर थिएटर में बजती रहीं तालियां; 'चायवाला' डायलॉग भी वायरल
Dhurandhar 2 Memes: धुरंधर का सेकंड पार्ट धमाकेदार शुरुआत के साथ रिलीज हुआ। दर्शक इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स दे रहे हैं। लेकिन फिल्म की लंबी रनटाइम की वजह से दर्शकों इसे लेकर कई मीम्स बना रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है। पढ़ें मजेदार मीम्स।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Dhurandhar 2 Memes: रणवीर सिंह की नई फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' 19 मार्च 2026 को रिलीज हो गई है, जो पहले दिन से ही ये सोशल मीडिया पर छा गई। फिल्म की करीब 3 घंटे 55 मिनट की लंबी रनटाइम ने दर्शकों को हैरान कर दिया है। कुछ नेटिजन्स इसका मजाक बना रहे हैं और इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई। फिल्म देखने जा रहे फैंस सूटकेस पैक करते, तकिया-कंबल लेकर, स्नैक्स और पानी की बोतलें भरते दिख रहे हैं।
शादी से भी लंबी फिल्म…
कई मीम्स में कहा जा रहा है - 'फिल्म नहीं, मैराथन है', 'शादी से भी लंबी', और 'ऑफिस से छुट्टी लेकर जा रहे हैं'... जैसे ये मीम्स तेजी से वायरल हो रहे हैं, जहां लोग हंसते-हंसते फिल्म के वीडियो भी शेयर कर रहे हैं।
अतीक अहमद सीन पर बजती रहीं तालियां
फिल्म में अतीक अहमद से प्रेरित सीन पर थिएटर में तालियां बज रही हैं। दर्शक इसे रियल लाइफ इवेंट्स से जोड़कर देख रहे हैं, जहां गैंगस्टर का एनकाउंटर और पाकिस्तानी कनेक्शन दिखाया गया है। कई रिएक्शन वीडियो में लोग चिल्ला रहे हैं- 'बोल्ड मूव', 'पीक डिटेलिंग'।
डायलॉग वायरल- ‘जब से ये चायवाला हिंदुस्तान में आया है’
एक और वायरल डायलॉग है - 'जब से ये चायवाला हिंदुस्तान में आया है...।' ये डायलॉग नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राइक जैसे रियल इवेंट्स को रेफर करता है। सोशल मीडिया पर इसे क्रिंज भी कहा जा रहा है और कुछ जगहों पर तारीफ भी हो रही है। स्टार कास्ट में रणवीर सिंह (हमजा अली मजारी), संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन शामिल हैं। कहानी पहले पार्ट से आगे बढ़ती है, जहां बदला और स्पाई एक्शन जारी है।
Advertisement
प्रोपगैंडा, कॉमेडी या बदला?
फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ में भी रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिली है, लेकिन रनटाइम की वजह से कुछ दर्शक बीच में थकान महसूस कर रहे हैं। कुल मिलाकर, धुरंधर 2 मीम्स, तालियों और डिबेट का केंद्र बन गई है। वहीं, क्या ये प्रोपगैंडा है, अनइंटेंडेड कॉमेडी या सच्चा बदला? इसका फैसला दर्शक सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन देकर कर रहे हैं।