MP: धार में दर्दनाक सड़क हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ा, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 16; PM ने किया मुआवजे का ऐलान

एमपी के धार जिले में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें 15 लोगों की जान चली गई। घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pickup Vehicle overturned in Dhar, MP
Pickup Vehicle overturned in Dhar, MP | Image: x

MP Dhar Accident: मध्य प्रदेश के धार में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। चिकलिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास मजदूरों से भरी एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की खबर है। जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा रात करीब साढ़े बजे हुआ, जब एक पिकअप गाड़ी की जोरदार भिड़ंत एक स्कॉर्पियों से हो गई। इस भीषण टक्कर के बाद गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप में सवार मजदूर गाड़ी के नीचे ही दब गए।

पिकअप में कितने लोग थे सवार?

इंदौर संभागीय आयुक्त सुदाम खाड़े के मुताबिक, जो पिकअप गाड़ी पलटी उसमें करीब 46 लोग सवार थे। घायलों में दो से तीन लोगों की हालत गंभीर है। हमें 15 लोगों के मरने की जानकारी मिली है। मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि जो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उनका सही इलाज किया जाएगा। उन्होंने हर मृतक के परिवारों के लिए 4 लाख रुपये और घायलों को 1 लाख रुपये का मुआवजा देने की भी घोषणा की है।

मासूम बच्चों ने भी गंवाई जान

शुरुआती रिपोर्ट्स में मृतकों की संख्या 12 बताई गई थी। अब इसकी संख्या बढ़कर 15 हो गई है। इस घटना का शिकार बड़ों के साथ-साथ मासूम बच्चे भी हुए।  

Advertisement

पीएम मोदी ने जताया दुख 

इस घटना को लेकर पीएम मोदी ने दुख जताया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को पीएम राहत कोष से 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की है। PMO इंडिया ने ट्वीट किया, 'मध्य प्रदेश के धार में हुए हादसे में लोगों की मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। इस हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। PMNRF से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।'

सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान

वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने धार हादसे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चिकलिया फाटा के पास हुआ सड़क हादसा हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिजनों के साथ हैं। मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।'

Advertisement

उन्होंने आगे लिखा, ‘इंदौर संभागायुक्त और आईजी को उपचार व्यवस्था के लिए धार जाने के निर्देश दिए हैं। सभी घायलों का उपचार निशुल्क किया जाएगा। ईश्वर दिवंगतों को शांति व शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।’

यह भी पढ़ें: Earthquake: भारत के इस राज्य में सुबह-सुबह कांपी धरती, जोरदार भूकंप से डर गए लोग; जानिए कितनी रही तीव्रता?

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड