'ट्विशा ने मां को किया कॉल तो पीछे से आ रही थी चिल्लाने की आवाज...', 12 मई की रात क्या हुआ था? समर्थ को देना होगा CBI के इन सवालों का जवाब
CBI ने मंगलवार से ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच शुरू कर दी है। शादी के बाद दहेज, आर्थिक उत्पीड़न और मारपीट के आरोपों की छानबीन की जा रही है। CBI का 12 मई की रात की घटना, CDR, वित्तीय लेनदेन और दोनों पोस्टमार्टम रिपोर्ट्स का विश्लेषण मुख्य फोकस है।
- भारत
- 3 min read

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मंगलवार से ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले की औपचारिक जांच शुरू कर दी है। 12 मई की रात हुई इस घटना में अब CBI पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है। जांच एजेंसी का सबसे महत्वपूर्ण काम मौत से पहले की घटनाओं का सही क्रम तैयार करना है।
आरोप है कि ट्विशा और समर्थ सिंह की शादी के तुरंत बाद दोनों के बीच संबंध खराब हो गए थे। जनवरी से मार्च के दौरान ट्विशा को लगातार मानसिक तनाव और तानों का सामना करना पड़ा। ट्विशा ने अपने माता-पिता को इन परेशानियों की जानकारी दी थी।
ट्विशा ने अपने पिता नवनिधि शर्मा को बताया था कि समर्थ उसे घर खर्च के लिए पैसे नहीं देता था। इसके बाद नवनिधि शर्मा ने अपनी बेटी के बैंक खाते में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए। CBI अब इन सभी वित्तीय लेनदेनों की भी विस्तृत जांच करेगी।
जांच के प्रमुख बिंदु
सूत्रों के मुताबिक समर्थ सिंह को हिरासत में लेने के बाद, जांचकर्ताओं को मामले के कई पहलुओं को आपस में जोड़ना होगा। CBI की जांच शादी से पहले का रिश्ता से लेकर 12 मई की रात की घटना तक कई बिंदुओं को ध्यान में रख के होगी।
Advertisement
शादी से पहले का रिश्ता: ट्विशा और समर्थ की मुलाकात कैसे हुई? शादी के कुल खर्चों का पूरा लेखा-जोखा क्या था?
दहेज की मांग: ट्विशा के परिवार का आरोप है कि समर्थ की मां गिरी बाला सिंह ने शादी के खर्च के नाम पर 2 लाख रुपये की मांग की थी। CBI इस आरोप की पुष्टि के लिए वित्तीय सबूतों की तलाश कर रही है।
Advertisement
मारपीट का आरोप: परिवार का दावा है कि समर्थ ने ट्विशा के साथ मारपीट की थी। 22 अप्रैल को समर्थ ने परिवार को आश्वासन दिया था कि वह दोबारा ऐसा नहीं करेगा। CBI अब दोनों पक्षों के बयानों का क्रॉस वेरिफिकेशन करेगी।
12 मई की रात की घटना: ट्विशा के पिता के अनुसार, रात करीब 9:40 बजे ट्विशा ने व्हाट्सएप कॉल किया। कॉल उनकी पत्नी ने उठाया और बैकग्राउंड में समर्थ के चिल्लाने की आवाज साफ सुनाई दे रही थी। CBI अब कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) का गहन विश्लेषण करेगी।
पोस्टमार्टम और अगले कदम
जांच एजेंसी दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और उसे पहली रिपोर्ट से तुलना करेगी। मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है। CBI जल्द ही समर्थ की मां गिरी बाला सिंह को भी समन जारी कर सकती। CBI सूत्रों के मुताबिक, पूरे मामले को तथ्यों के आधार पर जोड़कर एक मजबूत केस तैयार किया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।