प्रेम में ना सुनते ही झल्लाया युवक, पेट्रोल बम से हमला कर लड़की का घर फूंक डाला, CCTV में कैद घटना
यह मामला महिलाओं के खिलाफ बढ़ते हिंसक रवैये को दर्शाता है, जहां 'ना' सुनने के बाद बदला लेने की मानसिकता सामने आ रही है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश करदी है।
- भारत
- 2 min read

तमिलनाडु के कोयंबटूर से एक चौंकाने वाले मामला सामने आया है, जिसने महिलाओं की सुरक्षा और दबंगई को लेकर चिंता बढ़ा दी है। आरोप है कि कोयंबटूर जिले में कार्तिक उर्फ मरियप्पन नाम के युवक का एक लड़की ने प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया था। जिसके बाद उसने लड़की के पेट्रोल बम फेंक दिए।
खबर के अनुसार, आरोपी कार्तिक लड़की को कॉलेज के दिनों से जानता था। दोनों के बीच रिश्ता चल रहा था, लेकिन जब महिला को पता चला कि आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, तो उसने रिश्ता तोड़ने का फैसला किया। इस बात पर नाराज होकर कार्तिक ने बदला लेने की ठान ली।
इसके बाद आरोपी ने बदले की भावना से रविवार को बाइक पर अपने दो साथियों के साथ लड़की के घर पर हमला कर दिया। CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दो बाइक पर सवार दो लोग घर के गेट के सामने रुकते हैं और पेट्रोल बम फेंक देते हैं, जिससे आग लग गई। घटना के समय घर में मौजूद लोगों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया।
CCTV में कैद घटना
घर के सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि पहले बाइक पर सवार व्यक्ति ने पेट्रोल बम फेंका, इसके कुछ सेकंड बाद दूसरी बाइक आई और फिर बम फेंका। घर में बच्चे और बुजुर्गों की चीखें निकल गई। ये सब देख लोग आग बुझाने और वाहनों को बचाने के लिए दौड़ते दिख रहे हैं।
Advertisement
घटना के बाद आरोपी फरार
महिला के पिता ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने FIR दर्ज मामले की जांच शुरू करदी है। आरोपी कार्तिक समेत उसके साथी फिलहाल फरार हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों ने लड़की के पिता को गाली-गलौज करने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी भी दी।
ये भी पढ़ें: एयर इंडिया विमान के पैसेंजर बस में लगी आग, देखते ही देखते जलकर हुई खाक; ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान