अपडेटेड 13 June 2025 at 17:40 IST

भाई ने उज्जैन में किया राजा रघुवंशी का पिंडदान, अकाल मृत्यु से मुक्ति के लिए की गई विशेष पूजा, सोनम का भाई गोविंद भी हुआ शामिल

राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई, 2025 को हुई थी। 23 मई को दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए और 2 जून को राजा का शव शिलांग के पास एक गहरी खाई में सड़ी-गली हालत में मिला था।

Follow : Google News Icon  
Brother performed Pind Daan of Raja Raghuvanshi in Ujjain
उज्जैन में राजा रघुवंशी का पिंडदान | Image: Republic

Sonam Raghuvanshi News : मध्य प्रदेश के कारोबारी राजा रघुवंशी के परिवार ने उज्जैन में उनका पिंडदान कर दिया है। राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया था। यह घटना मई, 2025 में मेघालय के शिलांग में हुई, जहां राजा अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ हनीमून के लिए गए थे। सोमन पर ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर राजा की हत्या को अंजाम देने का आरोप है।

इंदौर निवासी राजा रघुवंशी के परिजन शुक्रवार को उज्जैन पहुंचे और सिद्धवट तीर्थ स्थल पर सनातन धर्म के अनुसार राजा का पिंडदान किया। परिजनों ने श्रद्धा और शास्त्रों के अनुसार क्रियाकर्म करते हुए राजा की आत्मा की शांति के लिए पूजा-अर्चना की। इस दौरान परिवार गमगीन माहौल में नजर आया। उज्जैन में राजा के पिंडदान में सोनम के भाई गोविंद भी शामिल होने पहुंचे था। पिंडदान के बाद गोंविद ने फिर से दोहराया कि अगर उसकी बहन दोषी है तो उसे फांसी की सजा होनी चाहिए। हम न्याय के पक्ष में हैं, चाहे परिणाम कुछ भी हो।

भाई ने किया पिंडदान

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि शनिवार को राजा का दसवां संस्कार था। परंपरागत विधियों के अनुसार सिद्धवट पर पिंडदान किया गया है। उन्होंने कहा, "हमारा भाई असमय दुनिया छोड़ गया। हम सभी उसकी आत्मा को शांति और मोक्ष की कामना के साथ यहां पिंडदान करने आए हैं।"

मुक्ति के लिए विशेष पूजा

पूजन कराने वाले पंडित राजेश त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि राजा की मौत अकाल मानी जा रही है, इसलिए धार्मिक विधान के तहत पहले नारायण बलि और नर बलि पूजा की गई। उन्होंने बताया कि शास्त्रों में अकाल मृत्यु से मुक्ति के लिए इन विशेष पूजाओं का उल्लेख है। इसके बाद पिंडों का पूजन कर उन्हें शिप्रा नदी में प्रवाहित किया गया।

Advertisement

शादी, हनीमून और हत्या

राजा और सोनम की शादी 11 मई, 2025 को हुई थी। शादी के बाद, 23 मई को दोनों हनीमून मनाने के लिए मेघालय गए थे। 2 जून, 2025 को राजा का शव शिलांग के पास एक गहरी खाई में सड़ी-गली हालत में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि उनकी हत्या धारधार हथियार से काटकर की गई थी। अभी तक की जांच में खुलासा हुआ कि राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश सोनम और उनके प्रेमी राज कुशवाहा ने रची थी। हत्या को अंजाम देने में तीन अन्य लोग- विक्की ठाकुर, आकाश, और आनंद भी शामिल थे।

ये भी पढ़ें: प्रिंस और कृष वो दो भाई जिन्होंने Ahmedabad Plane Crash में बचाई करीब 20 जान, बताया आंखों देखा डरावना मंजर

Advertisement

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 13 June 2025 at 17:20 IST