Bhopal: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बोट क्लब पर प्रैक्टिस के लिए जा रहे नेवी के 2 जवानों की मौत

भोपाल के परवलिया में नौसेना के 2 जवानों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, दोनों बाइक पर सवार थे। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की जांट में जुटी है, जिसने बाइक को टक्कर मारी थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bhopal Accident
नौसेना के 2 जवानों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत | Image: Republic

Bhopal accident: भोपाल के परवलिया में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें भारतीय नौसेना के 2 जवानों की मौत हो गई। दोनों जवान बोट क्लब में प्रैक्टिस के लिए जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने घटनास्थल से 2 हेलमेट बरामद किए, फिलहाल CCTV खंगाले जा रहे हैं ताकि अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। मृतकों की पहचान केरल के रहने वाले विष्णु आर्य और आनंद कृष्णन के रूप में हुई है। दोनों (रक्षा बिहार कॉलोनी) परवलिया में रहते थे।

विष्णु की मौके पर मौत, आनंद ने इलाज के दौरान तोड़ा दम  

स्थानीय पुलिस के अनुसार, टक्कर के बाद बाइक को भारी नुकसान पहुंचा और दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां विष्णु को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि आनंद की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।

रीवा में स्कॉर्पियो की चपेट में आए 4 लोग, दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश के रीवा में भी एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने तेंदुआ कोठार गांव के पास बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद बेकाबू स्कॉर्पियो ने घर के बाहर खड़े 4 लोगों को कुचल दिया। मौके पर ही चारों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मरने वालों में एक ही परिवार के रामनरेश साकेत, उनकी पत्नी रुचि साकेत, बेटी रंजना साकेत और पड़ोसी कमलेश सिंह शामिल हैं। स्कॉर्पियो छत्तीसगढ़ से प्रयागराज जा रही थी। हादसे के बाद वाहन बिजली के खंभे से टकरा गया। गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग पर सड़क जाम कर दी। पुलिस ने देरी से पहुंचने पर लोगों का गुस्सा झेला। वहीं कलेक्टर प्रतिभा पाल और एसपी शैलेंद्र सिंह अस्पताल पहुंचे। कलेक्टर ने घायलों के बेहतर इलाज के आदेश दिए और मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की मदद का ऐलान किया। पुलिस जांच में जुटी है। यह हादसा सड़क सुरक्षा की अनदेखी को दिखाता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्‍ली में प्रदूषण पर भारी बवाल! जहरीली हवा के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड