पत्नी को तलाक देने का वादा, शादी के नाम पर शारीरिक संबंध और धोखा...माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय की छात्रा से 3 महीने तक शोषण; आरोपी गिरफ्तार

भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में 22 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा ने विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी के पति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bhopal Makhanlal Chaturvedi National University Journalism Communication student accuses man rape promise marriage
पत्नी को तलाक देने का वादा, शादी के नाम पर शारीरिक संबंध और फिर धोखा...माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय की छात्रा से 3 महीने तक शोषण; आरोपी गिरफ्तार | Image: Freepik

भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में 22 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा ने विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी के पति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत पर रातीबड़ पुलिस ने जांच के बाद बुधवार देर रात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान आनंद दीप सिंह भाबरा के रूप में हुई है।

आनंद दीप सिंह भाबरा विश्वविद्यालय के कैंपस में ही रहता था। रातीबड़ थाना पुलिस के अनुसार, पहली मुलाकात के बाद आरोपी और छात्रा ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर लिए। इसके बाद दोनों के बीच नियमित रूप से फोन पर बातचीत होने लगी। इसी बातचीत के दौरान आरोपी ने छात्रा को अपने विश्वास में लिया और उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा।

शादी का भरोसा देकर तीन महीने तक शोषण का आरोप

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी ने छात्रा को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने करीब तीन महीने तक उसका शारीरिक शोषण किया। जब मामले में शिकायत दर्ज कराई गई, तो पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।

Advertisement

पत्नी को तलाक देने का झांसा देकर मुकरा आरोपी

मामले की जानकारी देते हुए ACP अंकिता खातरकर ने बताया कि पीड़िता ने रातीबड़ थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में पीड़िता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले शादीशुदा आरोपी ने उससे कहा था कि वह अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करेगा। इसी भरोसे और शादी के झांसे में रखकर आरोपी ने पिछले चार महीने तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में वह शादी करने से मुकर गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

कैसे मिला था कैंपस में आवास?

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी एक कॉफी शॉप में काम करता था। उसकी पत्नी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में कार्यरत स्टाफ है, जिसके चलते उसे विश्वविद्यालय परिसर में आवास आवंटित किया गया था। रातीबड़ पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े सभी पहलुओं और साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है, ताकि आगे की विधिक कार्रवाई को मजबूत किया जा सके।

इसे भी पढ़ें- Ghaziabad: करोड़ो का बिजनेस, 2 करोड़ का जीवन बीमा और...महिला ने पार की सारी हदें, पति, बेटे-भांजे को देती रही स्‍लो प्‍वाइजन; ऐसे खुला राज

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड