MP: सरकारी मकान में 2 मजार, हिंदू संगठन ने लगाया लैंड जिहाद का आरोप, जांच के आदेश

MP News : स्थानीय लोगों ने रिपब्लिक भारत को बताया कि ये मजारें कई सालों से यहां है और आसपास के लोग इसका रखरखाव करते हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bhopal Land Jihad 2 tombs in a government house
भोपाल में लैंड जिहाद का आरोप | Image: Video Grab

सत्य विजय सिंह की रिपोर्ट

Bhopal Land Jihad : वक्श संशोधन कानून पर छिड़े विवाद के बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लैंड जिहाद (Land Jihad) का मामला सामने आया है। हिंदू संगठन का आरोप है कि भोपाल के VVIP इलाके तुलसी नगर में अफसरों की नाक के नीचे सरकारी मकान में अवैध मजार बना दी गई। ये इलाका प्रदेश के मंत्रियों और IAS अफसरों के सरकारी बंगलों से बेहद नजदीक है।

भोपाल के तुलसी नगर इलाके में करीब 90% सरकारी मकान हैं। इस मकानों में ADM, SDM, सरकारी डॉक्टर, सरकारी इंजीनियर, पुलिस और प्रशासन के अफसर रहते हैं। इन्हीं सरकारी मकानों के बीच एक मकान में 2 मजारें बनी देखकर सभी के होश उड़े हुए हैं। ये मजारें कई सालों से हैं, लेकिन जब शिकायत हुई तो अफसरों का ध्यान इस तरफ गया। संस्कृति बचाओ मंच के संयोजक चंद्र शेखर तिवारी ने इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन से की है।

लैंड जेहाद का आरोप

स्थानीय लोगों ने रिपब्लिक भारत को बताया कि ये मजारें कई सालों से यहां है और आसपास के लोग इसका रखरखाव करते हैं। मजार वाले घर के पड़ोस की एक महिला ने बताया कि ये घर पहले मुस्लिम कर्मचारी को एलॉट था। हिंदू वादी संगठनों ने इन मजारों को लेकर आपत्ति जताई है और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। एसडीएम से हिंदू वादी संगठनों ने जांच की मांग की है, संगठनों का आरोप है कि ये लैंड जेहाद है।

Advertisement

SDM ने दिए जांच के आदेश

इस पूरे मामले को लेकर जब रिपब्लिक भारत ने एसडीएम अर्चना शर्मा से सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि सरकारी मकान के अंदर किसी भी तरह का धर्म स्थल निर्माण होना अवैध है। SDM ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। अगर जांच में इसे अवैध पाया गया तो इसे तोड़ने की भी कार्रवाई की जाएगी। SDM ने स्थानीय पटवारी और तहसीलदार को जांच के आदेश दिए है, जांच रिपोर्ट आने के बाद कड़ी कार्रवाई करने बात कही है।

ये भी पढ़ें: अमेरिका में पकड़ा गया 5 लाख का ईनामी आतंकी हैप्पी पासिया, पंजाब में कराए थे 14 से ज्यादा आतंकी हमले

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड