Advertisement

अपडेटेड May 2nd 2025, 17:30 IST

'हमारे धर्म में लव जिहाद सवाब... तो बेटा अब जन्नत की तैयारी भी कर लो', भोपाल के BJP विधायक ने लव-जिहाद पर दी बड़ी चेतावनी

ये राजनीतिक मुद्दा नहीं है। हर हिन्दू के मन में इस बात का आक्रोश है कि वो अपनी बहन बेटियों को अपने ही देश में नहीं बचा पा रहा है।

Reported by: Ravindra Singh
Follow: Google News Icon
Advertisement

BJP MLA on Love Jihad: देश में लगातार लव जिहाद की घटनाएं सामने आ रही हैं। मध्य प्रदेश के छतरपुर में अभी एक लव जिहाद का मामला सामने आया है जहां समीर खान नाम के शख्स ने एक हिन्दू लड़की को पहले अपना धर्म छिपाकर उसे प्रेम जाल में फंसाया फिर उसके साथ शादी कर ली बाद में जब पीड़ित लड़की पर समीर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा तो वो उसके चंगुल से निकल कर पुलिस स्टेशन पहुंची और पूरा मामला बताकर केस दर्ज करवाया। वहीं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामेश्वर शर्मा ने लव-जिहाद के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। भोपाल में अजमेर जैसा कांड दोहराने वाले मुस्लिम शख्स फरहान ने लव जिहाद को लेकर कहा कि ये हमारे लिए सवाब का काम है तो इस पर बीजेपी विधायक ने मीडिया के एक सवाल के जवाब में कहा कि 'बेटा अगर ये सवाब का काम है तो फिर जन्नत की तैयारी भी कर लो।'


भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जो लव जिहाद को लेकर अब हिन्दू सड़कों पर उतर गए हैं। जो लोग लव जिहाद को सवाब का काम समझ कर रहे थे अब वो कब्रिस्तान जाएंगे और कब्रिस्तान के बाद जहन्नम भी जाएंगें। अब हिंदू जाग रह रहा है इनके आकाओं तक हम पहुंचेंगे और बुलडोजर भी चलेगा। सकल हिंदू समाज ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है उसमें बात करने वाली सभी महिलाएं हैं। वो आपसे बात करके आपकी यथा संभव सहायता करेंगी उन्होंने आगे कहा कि हम अपील कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा पीड़ित सामने आएं। गलती हो गई है, कोई बात नहीं लेकिन सामने आओ और सजा दिलाओ।

सवाब करने वाले अब जन्नत की सैर करने को हो जाएं तैयार

बीजेपी विधायक ने कहा, ‘अपराधियों को अब ये समझ लेना चाहिए कि कोई भी किसी को बचा नहीं सकता है। अब अपराधी कुचले जाएंगे और मारे जाएंगे अभी उन लोगों ने स्वीकार किया है न कि हमारे धर्म में ये कृत्य करने पर सवाब मिलता है... तो बेटा अब जन्नत भी नसीब होगी... चिंता मत करना तुझे वहां भी भेजा जाएगा और इसीलिए सरकार ऐसे अपराधियों को अब बख्शेगी नहीं। ये राजनीतिक मुद्दा नहीं है ये राजनीति दलों की सीमाओं को लांघकर ये दिलों का मुद्दा बन गया है। हर हिन्दू के मन में इस बात का आक्रोश है कि वो अपनी बहन बेटियों को अपने हिन्दुस्तान में नहीं सुरक्षित रख पा रहा है। बहन बेटियों को केवल लव के नाम पर फंसाया जाता हो वहां तक ठीक है लेकिन उनका शारीरिक शोषण करके उनके साथ दरिंदगी की राह पर ढकेला जा रहा है और इस अपराध लव-जिहाद के खिलाफ संपूर्ण हिन्दू समाज सड़कों पर है। अब हमें अन्य किसी की प्रेरणा की जरूरत नहीं है अब अपने-अपने मुगालते ठीक कर लेना।’


भोपाल प्रशासन से बीजेपी विधायक की मांग

बीजेपी विधायक ने आगे कहा, ‘मैं तो भोपाल प्रशासन से आज भी मांग करूंगा और कमिश्नर साहब से बात करूंगा कि भोपाल में जितने भी कैफे हैं, छोटे रेस्टोरेंट या होटल हैं कॉलेज के पास जो रेस्त्रां चल रहे हैं उन सब पर कैमरे लगाए जाएं। इनके अंदर जो छोटे-छोटे टपरें हैं उन्हें खत्म कीजिए एक बड़े हाल में इसे तब्दील कीजिए और उस पर कैमरे लगाइए और इन कैमरों को भोपाल पुलिस के आई भोपाल कैमरों से जोड़िए। मैं आज से हर कॉलेज के प्राचार्यों को और संस्थानों के मालिकों को चिट्ठी लिख रहा हूं कि आप सबको कॉलेज परिसर में और बाहर भी कैमरे लगवाने चाहिए ये निगरानी भी रखनी चाहिए कि कॉलेज परिसर के आस-पास कौन-कौन घूम रहा है इसकी भी जानकारी भोपाल पुलिस को होनी चाहिए। अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा कुचला जाएगा। हर व्यक्ति को इसकी जवाबदारी रखनी होगी जिसके पास आज बहन बेटी है उसे भी और जिसके पास कल बहन बेटी होगी उसे भी ये सबके मन में आक्रोश है कि मैं अगर अपने जिंदा रहते हुए अपनी बहन बेटियों को नहीं बचा पाया तो मेरा जिंदा रहना भी व्यर्थ है।’


फरहान खान ने हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म पर कहा- मैंने 'सवाब' का काम किया है 

भोपाल में 1992 के अजमेर जैसे कांड को अंजाम देने वाले मुस्लिम युवक जिहादी मानसिकता से हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म कर रहे थे। वे इसे इस्लामिक कट्टरता के नजरिए से सवाब यानी पुण्य का काम मानते थे। चौंकाने वाला यह रहस्योद्घाटन खुद मुस्लिम युवकों के इस संगठित गिरोह के सरगना माने जा रहे फरहान खान ने पुलिस की पूछताछ में किया है। पुलिस के अनुसार, फरहान ने कहा है कि मैंने हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म करके सवाब का काम किया है। उसके और उसके गिरोह के साथियों का लक्ष्य अधिक से अधिक हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म कर उनका जीवन बर्बाद करना था। इसे वे इस्लाम के नजरिए से सवाब का काम मानकर अंजाम दे रहे थे, इसलिए उन्हें इसका कोई पछतावा नहीं है, बल्कि गर्व है।  भोपाल पुलिस के अनुसार, फरहान ने बताया कि वह कई वर्षों से हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म करते आ रहे हैं। इस मामले में फरहान के अलावा साद, अवरार, नवील  और अली आरोपी हैं।


अब तक 5 FIR एफआइआर, 11 आरोपित गिरफ्तार

भोपाल में मुस्लिम युवाओं के संगठित गिरोह की शिकार हुई अब तक आठ हिंदू लड़कियां पुलिस के सामने आकर शिकायत दर्ज करा चुकी है। इनमें दर्ज पांच एफआइआर में पुलिस मुख्य सरगना फरहान खान, उसकी बहन जोया और उसके पति समेत 12 लोगों को आरोपित बना चुकी है। पुलिस ने फरार चल रहे नवील को भी गिरफ्तार कर लिया। फरहान कई हिन्दू लड़कियों से दुष्कर्म के कृत्य में जुटा था। इसके लिए उसने हमउम्र कई मुस्लिम युवकों का नेटवर्क तैयार किया। इस गिरोह में शामिल सभी युवक जहां मौका लगता,वह बंगाल के 24 उत्तर परगना जिले के एक विश्वविद्यालय का छात्र है। पुलिस उसे बंगाल और बिहार में खोज रही थी, लेकिन भोपाल में ही था। अब तक उस सहित 11 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एक आरोपित अबरार अभी फरार है। पुलिस का अनुमान है कि और भी बहुत सारी लड़कियां है, जिन्हें इस गिरोह ने शिकार बनाया। वहां हिंदू लड़कियों को प्रेम के झांसे में फंसाते। इसके लिए हिंदू नाम का इस्तेमाल करते और हाथ में कलावा भी बांध लिया करते थे।

यह भी पढ़ेंः गंगा एक्सप्रेसवे पर IAF ने किया शक्ति प्रदर्शन, BJP पर बौखलाए अखिलेश

पब्लिश्ड May 2nd 2025, 17:30 IST