रिश्तों का कत्ल! खिलौनों का लालच देकर बड़े पापा ने 6 साल की बच्ची को बुलाया, मौका पाकर किया रेप; ICU में मौत से जंग लड़ रही मासूम
MP Crime: रिश्ते में बड़े पापा लगने वाले आरोपी ने महज 6 साल की बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने अपनी मां को आपबीती सुनाई, तो परिजनों के होश उड़ गए।
- भारत
- 2 min read
MP Crime: मध्य प्रदेश के रीवा से रिश्ते को कलंकित करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक सगे बड़े पापा ने अपनी ही 6 साल की बेटी को हवस का शिकार बनाया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पूरी घटना रीवा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। गुरुवार की रात घर में मासूम बच्ची अकेली थी और उसकी मां किसी काम से बाहर गई हुई थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी बड़े पापा ने बच्ची को खिलौने दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने झांसे में लिया। इसके बाद उसे बाहर सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने उसके साथ दरिंदगी को अंजाम दिया। बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग निकला।
मासूम ने मां को बताई आपबीती
जब मासूम घर लौटी तो उसका बुरा हाल था। मां के पूछने पर बच्ची ने अपने साथ हुई इस हैवानियत की जानकारी दी। बेटी की आपबीती सुनकर मां के होश फाख्ता हो गए। इसके बाद वो बच्ची को तुरंत रीवा के संजय गांधी अस्पताल लेकर दौड़ी और उसे भर्ती कराया। फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
वारदात पर क्या बोलीं एडिशनल एसपी?
एडिशनल एसपी आरती सिंह ने कहा, 'यह नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला है। बच्ची स्वस्थ है। आरोपी के लिए मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसका पिछला क्रिमिनल रिकॉर्ड भी पाया गया है।'
Advertisement
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी आदतन अपराधी है। उस पर पहले से भी मामले दर्ज हैं। परिजनों की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
यह भी पढ़ें: सगी मौसी के प्यार में अंधा हुआ भांजा, कमरे में आपत्तिजनक हालत में देख नाना के उड़ गए होश फिर जो हुआ...VIDEO