MP: रीवा में आदिवासियों के बंधक से युवक को छुड़ाने गई पुलिस टीम पर हमला, ASI की मौत, कई अधिकारी घायल
मध्यप्रदेश के मऊगंज जिला में पुलिस टीम पर हमला हुआ है जिसमें एक ASI की मौत हो गई। वहीं, कई पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं।
- भारत
- 3 min read

मध्य प्रदेश के रीवा में खाकी पर हमला हुआ है। मऊगंज जिले में आदिवासियों के बंधक से युवक को छुड़ाने गई पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आदिवासियों के एक ग्रुप ने बंधक बनाए युवक की भी हत्या कर दी। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया गया है।
बिहार के मुंगेर और अररिया के बाद अब मध्यप्रदेश के मऊगंज में पुलिस टीम पर हमला हुआ,जिसमें एक ASI की मौत हो गई। वहीं, कुछ पुलिसकर्मी घायल भी है। मऊगंज जिले में होली के दिन जमकर बवाल हुआ। आरोप है यहां आदिवासियों के एक ग्रुप ने गांव के ही एक युवक को बंधक बना लिया। फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस शनिवार को बंधक बनाए गए युवक को छुड़ाने पहुंची तो आदिवासियों ने पुलिस पर ही पथराव कर दिया। हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई
आदिवासियों ने पुलिस टीम पर किया हमला
रीवा SP विवेक सिंह ने पुलिस टीम पर हुए हमले की जानकारी देते हुए कहा कि हमें जानकारी मिली थी कि कुछ विवाद हुआ है, जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर गई थी। यहां पथराव और कुछ लोगों को बंधक बनाया गया था। इस पूरे घटनाक्रम में एक नागरिक और एक पुलिसकर्मी की मृत्यु हुई है। अभी जानकारी मिली है कि वहां स्थिति नियंत्रण में है।
क्या है पूरा विवाद?
घटना जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर गदरा गांव में हुई और घटना के संबंध में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। आदिवासियों ने आरोप लगाया है कि दो महीने पहले उनके परिवार के एक सदस्य एक्सीडेंट कर गांव के युवक ने उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई थी, मगर पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। इसके बाद आदिवासियों के एक ग्रुप ने युवक को बंधक बनाकर ले गई। उसकर जमकर पिटाई कर दी।
Advertisement
घायल ASI की इलाज के दौरान मौत
मऊगंज पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बंधर बनाकर युवक की पिटाई की सूचना पुलिस को मिली थी। पिटाई की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना प्रभारी संदीप भारतीय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बंधक बनाए युवक की पहले ही पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कमरे को खुलवाया तो वहां उसकी लाश पड़ी थी। पुलिस को देखकर घबराए आरोपियों ने पुलिसवालों पर भी हमला कर दिया। घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इलाज के दौरान घायल ASI राम चरण गौतम की मौत हो गई। वहीं, हालात को नियंत्रित करने के लिए गांव भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
गांव में धारा 163 लागू
स्थिति को देखते हुए गांव में धारा 163 लगा दी गई है। पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। फिलहाल स्थिति पुलिस के नियंत्रण में है कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह संजय गांधी अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मी और तहसीलदार का हाल चाल जाना। जिला मुख्यालय सहित रीवा जिले का पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा SAF से अतिरिक्त बल गांव भेजा गया है। प्रभारी आईजी रीवा रेंज सहित कलेक्टर, एसपी, एएसपी और आला अफसर तैनात है।